बाइडन असक्षम है और वह अमेरिका को संकट में डाला देगा

बाइडन असक्षम है और वह अमेरिका को संकट में डाला देगा  अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के निर्णय को लेकर आलोचनाओं का शिकार बने बाइडन को लेकर ओसामा बिन लादेन के एक पत्र की चर्चा हो रही है।

बाइडन एक असक्षम व्यक्ति है। वह अमेरिका का नेतृत्व नहीं कर सकता और अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा। 2010 में अलकायदा संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ लोगों की हत्या की योजना बना रहा था।

इस संबंध में ओसामा बिन लादेन की ओर से एक पत्र लिखा जाता है जिसमें आदेश दिया जाता है कि तत्कालीन उपराष्ट्रपति जो बाइडन की हत्या ना की जाए। अलकायदा का प्रमुख अपनी इस बात के लिए दलील देते हुए कहता है कि वह एक असक्षम आदमी है और उसकी अक्षमता अमेरिका को संकट में डाल देगी।

2010 में अलकायदा प्रमुख ने जो पत्र लिखा था वह अमेरिका के विशेष बलों को 2011 में हाथ लगा। जब अमेरिका के विशेष बलों ने पाकिस्तान में ओसामा के घर पर हमला किया।

ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि मई 2010 में बिन लादेन ने अपने खास सहयोगी अतिया अब्दुल रहमान उर्फ शेख महमूद को 48 पेज का विस्तृत पत्र लिखा था।

बिन लादेन ने इस पत्र के पेज नंबर 36 पर दो संगठन बनाने की इच्छा जताई थी। एक पाकिस्तान में ,और दूसरा अफगानिस्तान में। जिनका काम अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान यात्रा के समय बराक ओबामा और तत्कालीन सीआईए प्रमुख की हत्या करना हो।

2012 में प्रकाशित हुई इस रिपोर्ट के आधार पर, बिन लादेन ने कहा था कि ओबामा सांप का फन है जिसे कुचलने के बाद बाइडन अमेरिका का कार्यकारी राष्ट्रपति बन जाएगा। वह इस पद के लिए तैयार नहीं है और अमेरिका को संकट में डाल देगा।

अल क़ुद्स की रिपोर्ट के अनुसार डेली मेल का मानना है कि बाइडन की अक्षमताओं के बारे में और उनकी ओर से अमेरिका को संकट में डालने की ओसामा बिन लादेन की भविष्यवाणी अमेरिका के वर्तमान हालात और अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को निकालने के उनके निर्णय के बाद उपजे संकट को देखकर सही लगती है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *