बाइडन के दावे निकले खोखले, सऊदी अरब के साथ हथियार सौदों पर हस्ताक्षर

ट्रम्प के सत्ता खाल में सऊदी अरब और अमेरिका के संबंध अपने स्वर्णिम दौर में थे यहाँ तक कि सऊदी युवराज द्वारा जमाल खाशुक़जी की हत्या के बाद जब दुनिया भर में सऊदी अरब की थू थू हो रही था जब भी व्हाइट हाउस ने सऊदी युवराज का खुल्लम खुल्ला साथ देना जारी रखा। दूसरी ओर यमन युद्ध के अपराध की तो बात ही अलग है। लेकिन जब ट्रम्प को हटाकर बाइडन अमेरिका की सत्ता पर क़ाबिज़ हुए तो यमन युद्ध की समाप्ति समेत सऊदी अरब के बारे में अमेरिका की नीतियों पर पुनर्विचार जैसी बातें की थी। एक महीना गुज़र गया और यह बात फिर साबित हो गई कि अमेरिका में सिर्फ चेहरा बदला है नीतियां नहीं।
सऊदी अरब की सैन्य कंपनी सामी के साथ अमेरिका की विख्यात हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड ने एक हथियार सौदे पर हस्ताक्षर कर सऊदी अरब को अमेरिका द्वारा हथियार आपूर्ति रोके जाने के बाइडन के दावों की पोल खोल कर रख दी।
अबूधाबी में हुए इस सौदे के अनुसार लॉकहीड सऊदी अरब को ज़रूरी सैन्य तकनीक के साथ साथ सऊदी सैनिकों को प्रशिक्षण देगी। याद रहे कि बाइडन ने इसी महीने के शुरू में दावा किया था कि यमन युद्ध के कारण अमेरिका सऊदी अरब को कोई हथियार देगा नहीं इस युद्ध में किसी प्रकार की सहायता करेगा। बाइडन ने खुद आशा नहीं की थी कि उनके दावे इतनी जल्दी दुनिया के सामने झूठ का पुलिंदा साबित होंगे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *