अमेरिका का जहाज़ डूब रहा है , जेरुसलम पोस्ट ने किया कड़ा प्रहार

अमेरिका का जहाज़ डूब रहा है , जेरुसलम पोस्ट ने किया कड़ा प्रहार  अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका की अपमान जनक वापसी पर दुनिया भर में टिप्पणियों का दौर जारी है।

अमेरिका की खत्म होती चौधराहट एवं बिखरते साम्राज्य पर अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अब जेरुसलम पोस्ट ने अमेरिका के पतन का उल्लेख करते हुए कहा है कि बहुत जल्द अमेरिका के साम्राज्य का पतन हो जाएगा।

जेरूसलम पोस्ट ने अपने लेख में कहा है कि अमेरिकी साम्राज्य का बहुत जल्द अंत हो रहा है। अमेरिका का साम्राज्य, उसका महंगा दौर एवं विरोधाभासी तथा महत्वकांक्षी युग अब अतीत की बात होगी।

अमेरिकी साम्राज्य का पतन हो रहा है। अमेरिकी युग खत्म हो रहा है। अमेरिका का साम्राज्यवादी इतिहास, अंतरराष्ट्रीय स्थितियां एवं अमेरिकी समाज को देखते हुए विश्व मंच पर अपने कदमों को पीछे खींच लेना एकमात्र विकल्प है जो अमेरिका के सामने बचा हुआ है।

अमेरिका के पास विश्व पटल पर अपने आपको पिछड़ते देखने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। अफगानिस्तान में मिली हार अमेरिकी साम्राज्यवादी जंग की अंतिम हार होना चाहिए।

अमेरिकी साम्राज्य एक खाली ढोल की तरह हो गया है जो अपने लोगों की उपेक्षा करता है लेकिन वह अपने खजाने का मुंह उस युद्ध में धन झोंकने के लिए खोल देता है जहां उसके दुश्मन मौजूद ही नहीं है।

याद रहे कि इससे पहले भी अमेरिकी साम्राज्य के पतन की भविष्यवाणियां होती रही है और दुनिया भर में अमेरिकी साम्राज्य के पतन को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं।

हाल ही में प्रख्यात इतिहासकार नियाल फर्ग्युसन ने भी कहा था कि हम और समस्त विश्व जगत एक और अमेरिका का तेजी से पतन देख रहा है वहीं दूसरी तरफ शक्तिशाली चीन का उदय हो रहा है।

दुनिया भर से अमेरिकी प्रभुत्व की समाप्ति पर टिप्पणी करते हुए नियाल फर्ग्यूसन ने कहा है कि अमेरिकी साम्राज्य का अंत शांतिपूर्ण नहीं होगा। अमेरिका की चौधराहट का अंत निकट आ रहा है और विश्व समुदाय इसे भलीभांति महसूस भी कर रहा है।

यह सब वैसा ही प्रतीत होता है जैसा एक सदी पहले चर्चिल के निर्णय के बाद हुआ था। एक सदी पहले चर्चिल ने जो कदम उठाए थे आज बाइडन के कदम और फैसले भी उसी जैसे प्रतीत हो रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles