अमेरिका की अपील, रूस यात्रा पर न जाएं ब्राजील के राष्ट्रपति

अमेरिका की अपील, रूस यात्रा पर न जाएं ब्राजील के राष्ट्रपति

अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन के हालत असामान्य होने के कारण ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से रूस की यात्रा रद्द करने को कहा है।

अमेरिकी अधिकारीयों ने रूस यूक्रेन तनाव को देखते हुए मास्को पर दबाव बनाने के इरादे से ब्राज़ील के राष्ट्रपति से मास्को न जाने की अपील की है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बोल्सोनारो की मॉस्को यात्रा रूसी राष्ट्रपति पुतिन को, जो यूक्रेन पर पश्चिम के साथ बातचीत कर रहे हैं, और निडर बना देगा। इससे पहले ब्राजील के एक अखबार फूला डि सेंट-पाउलो ने ब्राजील पर इस राजनयिक दबाव के बारे में लिखा था, जिसमें खुलासा किया गया था कि अमेरिका का यह कदम रूस को अलग-थलग करने के एक अंतरराष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा प्रतीत होता है।

रॉयटर्स ने अपने जानकार सूत्र के हवाले से कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का “यह मानना हे कि यह यात्रा करने का सही समय नही है” और “वे इसिलिए बोल्सोनारो को ऐसा करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यह अनुमान गलत भी हो सकता है।

वहीँ दूसरी ओर विदेश विभाग के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि वह बोल्सोनारो की रूस यात्रा की खबरों से अवगत थे, लेकिन यह नहीं जानते थे कि क्या वाशिंगटन ने उन्हें यात्रा करने मना करने की कोशिश की थी या नही। उन्होंने कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील और अन्य लोकतांत्रिक देशों की जिम्मेदारी है कि वे लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखें, कानून के शासन को बनाए रखें और हर अवसर पर रूस को उस संदेश को वितरित करें।

व्हाइट हाउस और ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया हालांकि, एक ब्राजीलियाई राजनयिक, ने कहा कि बोल्सोनारो का यात्रा करना अभी भी तय है और अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने अपने ब्राजील के समकक्ष के साथ हाल की बात चीत में यात्रा रद्द करने के लिए कोई दबाव नहीं डाला।

बोल्सोनारो ने सोमवार को खुद कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन में हालात जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से सही हो जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस की यात्रा केवल व्यापारिक उद्देश्यों के लिए है और पुतिन के साथ यूक्रेन पर चर्चा करने नही जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles