अमेरिका टूटने की कगार पर, गृहयुद्ध का खतरा गहराया

अमेरिका टूटने की कगार पर, गृहयुद्ध का खतरा गहराया

अमेरिका के गृहयुद्धों से संबंधित एक विशेषज्ञ ने अपनी किताब में यह विश्लेषण किया है कि अमेरिका मौजूदा स्तिथि में गृहयुद्ध की कगार पर पहुंच चुका है।
अमेरिका की टूटने और गृहयुद्ध में फंसने की चेतावनी देते हुए बारबरा वाॅल्टर ने जो किताब लिखी है उसका शीर्षक “गृहयुद्ध कैसे शुरू होते हैं और उनको कैसे समाप्त किया जाए”।, उनका मानना है कि अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुआत का एक कारण इस देश का लोकतंत्र से दूर होना है।

बारबरा वाॅल्टर के अनुसार 6 जनवरी 2021 को ट्रम्प समर्थकों द्वारा अमेरिकी कांग्रेस पर हमले के बाद से इस देश में लोकतंत्र के लिए अधिक ख़तरे उत्पन्न हो गए, उनका कहना है कि अमेरिका के अंदर गृहयुद्ध आरंभ होने की एक दूसरी निशानी वहां पर पाई जाने वाली राजनीतिक गुटबाज़ी हैय, उन्होंने गृहयुद्ध की तीसरी निशानी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमेरिकी समाज में राजनीतिक पार्टियों का महत्व का कम होता जा रहा है।

ध्यान देने की बात है कि सन 1860 में अमेरिका में एक गृहयुद्ध शुरू हुआ था जो चार वर्षों तक जारी रहा, दासता या ग़ुलामी को समाप्त किए जाने के उद्देश्य से शुरू होने वाले इस गृहयुद्ध में 6 लाख से अधिक लोगों की जानें गई थीं।

अमेरिका के इस गृहयुद्ध ने इस देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज को बहुत प्रभावित किया था, ऐसे में यह सोचना ग़लत होगा कि इस प्रकार की समस्या दोबारा फिर नहीं हो सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles