अमेरिका ईरान से सीधी वार्ता का इच्छुक, वार्ताकार टीम में किया बदलाव

अमेरिका ईरान से सीधी वार्ता का इच्छुक, वार्ताकार टीम में किया बदलाव

वियना में जारी वार्ता में शामिल होने के लिए अमेरिका द्वारा भेजी गई टीम के वरिष्ठ वार्ताकार रिचर्ड नेफ़्यू इस टीम से बाहर निकल गए हैं।

अमेरिका की वार्ता समिति में शामिल रिचर्ड नेफ़्यू के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अब वह वार्ताकार टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन विदेश मंत्रालय के कर्मचारी के रूप में काम करते रहेंगे। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि नेफ़्यू वार्ताकार टीम से बाहर क्यों निकल गए लेकिन मीडिया में अटकलें हैं कि वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की शैली के बारे में अन्य वार्ताकारों से उनका मतभेद था।

वाल स्ट्रीट जरनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान के मामले में अमेरिका की वार्ताकार टीम के भीतर मतभेद पैदा हो गए जिसके चलते नेफ़्यू को इस टीम से बाहर निकाल दिया गया, नेफ़्यू ज़ोर दे रहे थे कि वार्ता में कड़ाई बर्ती जाए। नेफ़्यू उस समय टीम से बाहर निकले हैं जब अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारी बार बार कह रहे हैं कि परमाणु समझौते को बचाने के लिए अब कुछ ही हफ़्तों का समय बचा है।

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि लगभग दो महीने पहले वियना में यह वार्ता एक अंतराल के बाद शुरू हुई है और इस समय वार्ता का आठवां दौर चल रहा है, इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारे वार्ताकार ईरान से प्रत्यक्ष बातचीत करना चाहते हैं लेकिन ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस पर विचार करेंगे मगर अभी इस संदर्भ में कोई फ़ैसला नहीं किया गया है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *