अमेरिका ने पुतिन, लावरोव और शोइगु पर लगाए प्रतिबंध

अमेरिका ने पुतिन, लावरोव और शोइगु पर लगाए प्रतिबंध

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री शोइगु के ख़िलाफ़ आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी तस्नीम के रिपोर्टर के अनुसार अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने यूक्रेन में युद्ध के लिए सीधे तौर पर व्लादिमीर पुतिन और लावरोव को दोषी ठहराते हुए कहा कि दो उच्च पदस्थ रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की मंज़ूरी दे दी गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इसी प्रकार रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ़ के चीफ़ वालेरी ग्राज़िमोव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यह घोषणा की कि उन्होंने डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों के नेताओं के अनुरोध के जवाब में डोनबास में नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का फ़ैसला किया है। व्लादिमीर पुतिन ने ज़ोर देकर कहा कि रूस के पास इस प्रकार की कार्यवाही के अलावा कोई और विकल्प नहीं था और न ही उसका क्षेत्र पर क़ब्ज़ा करने का इरादा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि हमारा इरादा यूक्रेन पर क़ब्ज़ा करने का नहीं है लेकिन अगर पश्चिमी देशों ने हस्ताक्षेप किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। रूस के कड़े रुख के बाद भी पहले अमेरिका ने मदद का आश्वासन दे कर यूक्रेन को युद्ध के लिए उकसाया उसके बाद कह दिया कि युद्ध में उतरना हमारे हित में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles