नैंसी पेलोसी के लैपटॉप को कांग्रेस से उड़ाकर रूस को देने की आरोपी गिरफ्तार

अमेरिकी कांग्रेस पर ट्रम्प समर्थकों के हमले के बीच कांग्रेस स्पीकर नैंसी पेलोसी के दफ्तर से उनके लैपटॉप और हार्ड को उड़ा कर ग़ायब होने वाली आरोपी महिला को एफबीआई ने बंदी बना लिया गया है।
रायनी जुन विलियम्स नाम की इस महिला को ग़ैर क़ानूनी रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने और नैंसी पेलोसी के लैपटॉप को चुराकर रूस को देने के प्रयास के आरोप में बंदी बनाया गया है।
अमेरिकी कांग्रेस पर ट्रम्प समर्थकों के हमले के समय अमेरिकी कांग्रेस की प्रमुख नैंसी पेलोसी के लैपटॉप को चुराने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार उक्त महिला को अमेरिकी कांग्रेस पर हमले के दौरान नैंसी पेलोसी के रूम से उनका लैपटॉप चुराकर रूस को बेचने के प्रयास में बंदी बनाया गया है। एफबीआई ने दावा किया है कि कांग्रेस पर हमलावर लोगों की भीड़ में शामिल विलियम्स ने नैंसी पेलोसी के दफ्तर से उनका लैपटॉप या हार्ड को चुराया और उसे रूस को बेचने की कोशिश की। उन्हें पेंसिल्वेनिया से गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस पर हमले के समय विलियम्स को नैंसी पेलोसी के दफ्तर के निकट देखा गया था हालाँकि अभी तक नैंसी पेलोसी के दफ्तर की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles