अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में पहुँचने में सफल रहेंगे या नहीं वह सत्ता संभाल पाएंगे या नहीं इस को लेकर अटकलों का बाज़ार गरम है। वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के अपने दावों को दोहराते हुए चुनाव परिणामों के ख़िलाफ़ विरोध करने के लिए अपने समर्थकों से अपील की है। इस बीच ट्रम्प समर्थकों ने उनकी अपील को स्वीकारते हुए अमेरिका की सड़कों पर उतरने का फ़ैसला किया है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्राउड बॉयज नामक संगठन के प्रमुख एनरिक टारियो ने एलान किया है कि उनके संगठन के लोग 6 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के समर्थन में वॉशिंग्टन में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में अपनी पहचान छिपाकर भाग लेंगे। याद रहे कि प्राउड बॉयज नामक संगठन को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है।
इस संगठन के प्रमुख ने कहा है कि 6 जनवरी को होने वाले प्रदर्शनों में उनके संगठन के सदस्य अपना पारंपारिक काला और पीला वस्त्र नहीं पहनेंगे।
टारियो का कहना है कि उनके संगंठन के लोग वॉशिंग्टन सहित पूरे अमेरिका में छोटी-छोटी टुकड़ियों में बंटकर अपना विरोध दर्ज करावएंगे।
उल्लेखनीय है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने समर्थकों से अपील की है कि, अमेरिका के 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई धांधली और उन धांधलियों की अनदेखी के ख़िलाफ़ 6 जनवरी को वाशिंगटन डीसी सहित पूरे अमेरिका में प्रदर्शन करें।
जानकारों का कहना है कि, ट्रम्प के ट्वीट से पता चलता है कि वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के ख़िलाफ़ विद्रोह करना चाहते हैं। ध्यान रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों में जो बाइडेन की जीत की घोषणा के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चुनाव नतीजों को स्वीकार करने से बार-बार मना कर रहे हैं और चुनाव में धांधली का दावा कर रहे हैं।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा