फिलिस्तीन और यमन को लेकर बदलेगी अमेरिका की नीति, ईरान के साथ समझौते में होगी वापसी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के विदेश मंत्री ने संकेत दिए है कि अमेरिका ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते में वापस पलटने को तैयार है लेकिन इस के लिए ईरान को भी अपनी प्रतिबद्धताओं पर फिर से काम शुरू कर देसना चाहिए।
एंथोनी ब्लिंकन ने कहा कि हम इससे भी अधिक मज़बूत समझौते के लिए कोशिश करेंगे और अपने घटकों को दोबारा अपने साथ लाएंगे। उन्होंने कहा कि समझौते में ईरान का मिसाइल कार्यक्रम और पश्चिमी एशिया के देशों में ईरान की गतिविधियों का मुद्दा भी शामिल किया जाना चाहिए।
जबकि दूसरी ओर ईरान इस मामले में साफ़ कर चुका है कि उसे परमाणु समझौते में अमेरिका की वापसी पर कोई आग्रह और जल्दबाज़ी नहीं है बल्कि ईरान का यह मुद्दा ही नहीं है कि अमेरिका परमाणु समझौते में लौटता है या नहीं। ईरान के सामने मुख्य मुद्दा यह है कि ईरान पर लगे सारे प्रतिबंध हटें। मिसाइल कार्यक्रम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए ईरान ने कहा कि वह पूरी शक्ति से अपना मिसाइल कार्यक्रम जारी रखेगा और क्षेत्र में अपने घटकों की मदद का सिलसिला भी ऐसे ही जारी रहेगा।
फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर ब्लिंकन ने कहा कि इस विवाद का एक ही स्थायी समाधान हो सकता है कि दो देशों की स्थापना हो मगर अल्पावधि में यह लक्ष्य प्राप्त कर पाना कठिन है। ब्लिंकन ने इसके साथ यह भी कहा कि बैतुल मुक़द्दस इस्राईल की राजधानी रहेगा और अमेरिकी दूतावास वहीं पर मौजूद रहेगा।
यमन युद्ध के बारे में ब्लिंकन ने कहा कि अंसारुल्लाह आंदोलन या हौसियों को आतंकी संगठन घोषित करने के फ़ैसले पर पुनर्विचार किया जाएगा। ताकि यमन को भेजी जा रही मानवीय सहायताओं में रुकावट न आए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *