ट्रंप के बेटे बैरन ने धमकियों के बाद खुद को घर तक सीमित किया

न्यूयॉर्क :  न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप हत्या की धमकियों के बीच कड़ी सुरक्षा में रह रहे हैं और सार्वजनिक गतिविधियों से लगभग पूरी तरह दूर हो गए हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि बैरन ट्रंप अपने जीवन के तीसरे दशक में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वह बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच और लोगों की नजरों से दूर रह रहे हैं। माना जा रहा है कि यह स्थिति अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के कथित प्रयासों के बाद पैदा हुई है।

ट्रंप के करीबी और पुराने सहयोगियों में से एक ने बैरन के बारे में न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई का दूसरा वर्ष पूरा किया है। उन्होंने गर्मियों का अधिकांश समय अपनी मां मेलानिया ट्रंप के साथ न्यू जर्सी के बेडमिन्स्टर स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में बिताया। इस सूत्र ने कहा, “वह बाहर नहीं निकलता है।”

एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि बैरन अब काफी अधिक एकांतप्रिय हो गया है और वह लोगों से दूरी बनाए रखते है।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने दावा किया कि जुलाई 2024 से अब तक डोनाल्ड ट्रंप कम से कम तीन कथित हत्या के प्रयासों से बच चुके हैं। ऐसे माहौल में उनका सबसे छोटा बेटा बैरन भी संभावित खतरों से पूरी तरह अछूता नहीं रहा है।

हालांकि, रिपोर्ट में बताए गए सुरक्षा कारणों और धमकियों के संबंध में स्वतंत्र रूप से सभी दावों की पुष्टि नहीं की गई है।

popular post

ट्रंप के बेटे बैरन ने धमकियों के बाद खुद को घर तक सीमित किया

न्यूयॉर्क :  न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *