ओलंपिक में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जापान पर भरोसा: व्हाइट हाउस

ओलंपिक में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जापान पर भरोसा: व्हाइट हाउस, संयुक्त राज्य सरकार ने COVID-19 महामारी के बीच इस गर्मी में 23 जुलाई को टोक्यो में ओलंपिक से पहले सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जापान की “प्रतिबद्धता” पर विश्वास किया है।

क्योडो न्यूज के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जापान की प्रतिबद्धता पर अमेरिका को भरोसा है क्योंकि यह एक बड़ा क़दम है कि इस महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

भारतीय न्यूज़ साइट एएनआई के अनुसार व्हाइट हाउस ने यह टिप्पणी तब की जब एक प्रमुख जापानी दैनिक समाचार पत्र द्वारा एक संपादकीय में ओलंपिक को रद्द करने के लिए आग्रह किया गया क्योंकि महामारी को नियंत्रण में लाने में असमर्थ होने के बावजूद वैश्विक खेल आयोजन को आगे बढ़ाने की जापान की योजना विवाद को जन्म देती है।

“जापान की सरकार ने जोर देकर कहा है कि वास्तव में सार्वजनिक स्वास्थ्य एक केंद्रीय प्राथमिकता है इसलिए उन्होंने हमसे और अन्य देशों से भी प्रतिबद्धता की है जहां वे कुछ ही हफ्तों में ओलंपिक में भाग लेंगे।
जीन-पियरे, डिप्टी प्रेस सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि “जापान की सरकार ने हमसे जो कहा है, हमे उस पर भरोसा है।”

जहाँ एक तरफ़ टोक्यो 23 जुलाई को ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। वही दूसरी तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसके कारण सरकार को टोक्यो और ओसाका सहित कई शहरों में चल रहे आपातकाल की स्थिति को बढ़ाने की उम्मीद है।

बताते चले कि जापान ने एक महीने पहले टोक्यो, ओसाका, ह्योगो और क्योटो के लिए आपातकाल की स्थिति जारी की है। इसके बाद से दस और प्रान्तों में भी आपातकाल की घोषणा की गयी।

कहा जा रहा है कि यदि प्रांतों के नेताओं को कोई अच्छा बचाव उपाय मिल गया तो अधिकांश महीने के अंत में आपातकाल समाप्त हो जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles