ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका, छुपा रहा है नुकसान का आंकड़ा

ईरान युद्ध: अमेरिकी सेना के 400 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं लेकिन वाशिंगटन अपने नुकसान को दुनिया से छुपा रहा है।

ईरान के साथ संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना को बड़ा झटका लगा है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई की शुरुआत में अरब सागर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी नौसेना के एक पायलट की मौत हो गई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस संघर्ष में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 414 पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने युद्ध में आधिकारिक रूप से 14 सैन्य कर्मियों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने बताया कि घायल सैनिकों में अधिकांश ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी (TBI) यानी गंभीर मस्तिष्क चोट से प्रभावित हैं।

अमेरिकी नौसेना ने शुरुआत में 1 जुलाई को अरब सागर में हुई इस घटना को “इमरजेंसी लैंडिंग” बताया था। नौसेना का कहना था कि घटना के पीछे किसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में मौजूद तीन अन्य चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, सोमवार तक घायल अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 414 हो गई है। इस सूची में अमेरिकी वायुसेना का एक जवान भी शामिल है, जिसे हाल ही में जोड़ा गया।

ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी (TBI) आमतौर पर नजदीकी विस्फोटों, मिसाइल या ग्रेनेड धमाकों के कारण होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की चोट सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक क्षमता पर लंबे समय तक असर डाल सकती है। हाल के वर्षों में मध्य पूर्व में हुए अमेरिकी सैन्य अभियानों के बाद यह समस्या बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने 400 से अधिक सैनिकों के घायल होने की पुष्टि की है, लेकिन सेंटकॉम ने अब तक घायलों की चोटों का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है। इससे वास्तविक क्षति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

popular post

ट्रंप ने भड़काई पश्चिम एशिया में आग, भारतीय नाविकों पर बड़ा असर, 13 की मौत कई लापता

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर हमलों का सीधा असर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *