वॉशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव का स्थायी समाधान केवल कूटनीतिक बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से पैदा होने वाले असममित खतरे को देखते हुए सिर्फ सैन्य कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वेंस ने कहा कि उन्हें उन अमेरिकी नागरिकों से “गहरी निराशा” हुई है, जो मानते हैं कि ईरान के साथ बातचीत संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई के जरिए ईरान की कुछ क्षमताओं को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, लेकिन हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बनाना अपेक्षाकृत आसान है। ऐसे में अंततः बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाना ही पड़ेगा।
वेंस ने दावा किया कि अमेरिका इस समय तेहरान के साथ बेहद संवेदनशील कूटनीतिक प्रक्रिया से गुजर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट के कुछ सदस्य संघर्ष को जारी रखने के पक्ष में हैं।
हालांकि, यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में अमेरिका द्वारा ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों के जारी रहने के दावे भी किए जा रहे हैं।


popular post
सऊदी अरब और कुवैत को 2.5 अरब डॉलर के हथियार देगा अमेरिका
वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब को लगभग 1.96 अरब डॉलर मूल्य के APKWS-II
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा