यूक्रेन ने अपने नागरिकों से तुरंत रूस छोड़ने का आग्रह किया

यूक्रेन ने अपने नागरिकों से तुरंत रूस छोड़ने का आग्रह किया रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूस में अपने नागरिकों से तुरंत रूस छोड़ने का आह्वान किया।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर अपने नागरिकों की रूस यात्रा के बारे में चेतावनी दी और अपने नागरिकों को जो रूसी धरती पर हैं उन्हें तुरंत छोड़ने के लिए कहा। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कई महीनों से बढ़ रहा है। मॉस्को द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क गणराज्यों की स्वतंत्रता को मान्यता देने और संसद द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद चरम पर पहुंच गया है।

अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सदस्य राज्यों ने मास्को के फैसले के जवाब में प्रतिबंधों की घोषणा की और प्रतिबंध लगाए और जर्मन सरकार ने नॉर्थ स्ट्रीम गैस पाइपलाइन परियोजना को निलंबित कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अब बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां मंगलवार को रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को अलग देश की मान्यता दे दी तो वहीं बुधवार को अमेरिका और कई दूसरे देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए।

इस बीच अब बुधवार को यूक्रेन सरकार ने अपने नागरिकों से तुरंत रूस छोड़ने का आग्रह किया है। इस खबर ने तनाव को और बढ़ा दिया है। इस अपील के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। यह कदम रूस के यूक्रेन पर हमला करने की आशंकाओं के बीच आया है। हालांकि रूस ने किसी भी तरह की हमले की योजनाओं से इनकार किया है लेकिन रूस ने यूक्रेन सीमा के पास 130,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती की है। अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले की स्थिति में रूस को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले के मद्देनजर दर्जनभर से अधिक देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है। अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। ऑस्ट्रेलिया, इटली, इस्राईल, नीदरलैंड और जापान सहित कई देशों ने भी अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने को कहा है। कुछ देशों ने तो अपने राजनयिक स्टाफ और उनके परिवारों को सकुशल यूक्रेन से बाहर निकाल भी लिया है।

 

 

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *