संयुक्त अरब अमीरात में होगा दुनिया का सबसे बड़ा बीयर फेस्टिवल

संयुक्त अरब अमीरात दुनिया में सबसे प्रसिद्ध समारोह में से एक “बीयर” उत्सव की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। जर्मन मीडिया ने इस आशय की खबर देते हुए कहा कि जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित होने वाले बीयर फेस्टिवल ओक्टोबरफेस्ट की तर्ज़ पर यूएई दुनिया में सबसे बड़े बीयर महोत्सव की तैयारी कर रहा है।

जर्मन समाचार पत्र ने कहा, इस उत्सव में भाग लेने वाले लोग बीयर और मिठाई की तलाश में इस साल जर्मनी के बजाए यूएई जा सकते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार यह आयोजन दुबई के तट पर आयोजित किया जाएगा और यह दुनिया की सबसे बड़ी बार और ड्रिंक पार्टी होगी जो 7 अक्टूबर 2021 से अगले साल मार्च तक चलेगी।

जर्मन अखबार बल्ड ने खबर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम म्यूनिख के बीयर फेस्टिवल ओक्टोबरफेस्ट की तर्ज़ पर आयोजित करने का प्रयास है। इसमें लगभग 32 बीयर टेंट, एक विशाल हिंडोला और यहां तक ​​कि म्यूनिख में स्थापित बवेरियन की प्रसिद्ध प्रतिमा की तरह एक विशाल प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए 620 कंपनियों के साथ अनुबंध हो गया है। दुबई बीयर महोत्सव में म्यूनिख महोत्सव की झलक मिल सकती है लेकिन इस के आयोजकों के अनुसार इस में म्यूनिख बीयर फेस्टिवल से हट कर भी कुछ अजीबो ग़रीब काम देखने को मिलेंगे।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *