खाना ए काबा का पूर्व इमाम कर रहा है रियाज़ म्यूजिक कंसर्ट का प्रचार

खाना ए काबा का पूर्व इमाम कर रहा है रियाज़ म्यूजिक कंसर्ट का प्रचार आदिल अल कल्बानी मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थल खाना ए काबा में स्थित मस्जिदुल हराम का पूर्व इमाम है।

खाना ए काबा का यह पूर्व इमाम अक्सर विवादों में रहता है। हाल ही में 2021 रियाज म्यूजिक कंसर्ट को लेकर होने वाले ऐड फिल्म शूटिंग में आदिल अल कल्बानी को देखा जा सकता है। मार्च 2022 तक चलने वाले रियाज़ उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें अरब गायकों के 70 से अधिक म्यूजिक कंसर्ट, 6 अंतर्राष्ट्रीय कंसर्ट, 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, 350 नाटकों की प्रस्तुति , 18 अरब गेम्स प्रतियोगिता एवं छह अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होंगी। फ़ार्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार रियाज उत्सव में फ्री कुश्ती और 2 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी होंगी।

रियाज़ कंसर्ट को लेकर होने वाली ऐड फिल्मों की शूटिंग में आदिल अल कल्बानी को भी देखा जा सकता है। रियाज उत्सव लगातार दूसरे साल आयोजित किया जा रहा है। सऊदी अरब के बहुचर्चित विजन-2030 को ध्यान में रखते हुए रियाज उत्सव मनाया जाता है। सऊदी युवराज , सऊदी अरब की छवि को चमकाने एवं सामाजिक तथा सांस्कृतिक बदलाव के साथ-साथ सऊदी अरब की तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए विजन 2030 पर काम कर रहे हैं।

इससे पहले भी खाना ए काबा का यह पूर्व इमाम एक गैंबलिंग सेंटर में सार्वजनिक रूप से देखा जा चुका है जिसकी सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें वायरल हुई थी। 2016 में गठित होने वाली मनोरंजन समिति रियाज उत्सव का आयोजन कर रही है। सऊदी अरब का चेहरा बदलने के लिए मोहम्मद बिन सलमान का एक साहसिक कदम माना जाता है जो उसने सऊदी अरब में जरूरी सुधार लाने के लिए उठाया है और देश में लागू कठोर इस्लामी नियमों की अनदेखी शुरू की है।

इस समिति के क्रिया कलापों ने सऊदी अरब में व्यापक स्तर पर आक्रोश फैलाया है और समय-समय पर सऊदी अरब के धार्मिक हल्कों से इसके विरूद्ध आवाज उठती रहती है। हलाल डिस्को नाम से भी इस समिति ने एक म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन किया था जिसमें पश्चिमी जगत के कई गायकों को आमंत्रित किया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles