अमेरिकी इतिहास का काला दिन: उपराष्ट्रपति माइक पेंस

अमेरिका (US) की राजधानी वाशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल में ट्रम्प समर्थकों द्वारा की गयी हिंसा (US Capitol Hill Violence) में एक महिला समेत ४ लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को ही इस हिंसा के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है क्योंकि न सिर्फ उन्होंने समर्थकों से संसद पर चढ़ाई का आह्वान किया था बल्कि ये भी कहा था कि वे किसी भी कीमत पर हार स्वीकार नहीं करेंगे.ट्रम्प के इन भड़काऊ बयानों के मद्देनज़र फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम ने उनका अकाउंट फिलहाल सस्पेंड कर दिया है.

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप कैबिनेट के सदस्यों ने इस हिंसा के बाद एक ख़ुफ़िया मीटिंग की है जिसमें संविधान के 25वें अमेडमेंट का इस्तेमाल कर ट्रम्प को पद से हटाने पर भी चर्चा की गयी है. ये ख़बरें उपराष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रम्प के बीच पैदा हुए तनाव के बाद बाहर आ रही हैं.

आपको बता दें कि जब ट्रम्प समर्थक संसद में घुसे तो सत्र की अध्यक्षता पेंस ही कर रहे थे और वे ट्रम्प समर्थकों के इस व्यवहार से काफी खफा भी नज़र आए. उन्होंने न सिर्फ इसे अमेरिकी इतिहास का काला दिन बताया बल्कि ट्रम्प समर्थकों से वापस चले जाने की अपील भी की. इसके बाद खबर है कि ट्रम्प ने पेंस के चीफ ऑफ़ स्टाफ को व्हाइट हाउस से चले जाने का फरमान सुना दिया है.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *