गजनवी की कब्र पर तालिबान नेता ने सोमनाथ मंदिर विध्वंस याद किया

गजनवी की कब्र पर तालिबान नेता ने सोमनाथ मंदिर विध्वंस याद किया अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अंतरिम सरकार में हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख को प्रभावशाली पद दिया गया है।

गजनवी के कब्र पर पहुंचे हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख अनस हक्कानी ने महमूद गजनवी को प्रसिद्ध मुस्लिम योद्धा और मुजाहिद बताते हुए उसकी जमकर तारीफ की और ग़ज़नवी को महान योद्धा बताते हुए सोमनाथ मंदिर की मूर्तियों को तोड़े जाने का भी जिक्र किया। कुछ दिन पहले भी हक्कानी ने भारत को लेकर जहर उगलते हुए भारत को पक्षपाती बताया था।

अफगानिस्तान के गजनी शहर में स्थित महमूद गजनवी के मजार पर हाजिरी देते हुए हक़्क़ानी ने महमूद गजनवी का जमकर गुणगान करते हुए उसे मुस्लिम योद्धा और मुजाहिद बताते हुए महमूद ग़ज़नवी द्वारा सोमनाथ मंदिर की मूर्तियों को तोड़ने का भी उल्लेख किया है।

हक़्क़ानी ने अपने ट्वीट में लिखा “आज हमने 10 वीं शताब्दी के सुल्तान महमूद गजनवी की दरगाह की यात्रा की। उन्होंने क्षेत्र में एक शक्तिशाली मुस्लिम शासन स्थापित किया और सोमनाथ की मूर्ति को तोड़ दिया था। याद रहे कि इससे पहले भी एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए तालिबान नेता ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था।

हक्कानी ने कहा था कि अफगानिस्तान के लोग भारत को सच्चा दोस्त नहीं मानते हैं। इस तालिबान नेता के अनुसार जर्मनी वह पहला देश हो सकता है जो अफगानिस्तान में अपना दूतावास खोलेगा। हक्कानी ने तालिबान के शीर्ष नेतृत्व में किसी भी मतभेद की खबरों को नकार दिया था।

भारत के साथ तालिबान के रिश्तों को लेकर हक़्क़ानी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात कि भारत पक्षपाती रहा है और पिछले 20 वर्षों से अफगानिस्तान में युद्ध की आग को हवा दे रहा है। भारत ने अभी तक इस देश में शांति के लिए कुछ भी नहीं किया है। अभी तक उसकी भूमिका नकारात्मक रही है और यह बात भारतीय मीडिया में भी दिखती है। उन्होंने तालिबान को बहुत बुरे लोगों के रूप में दिखाया है। अफगानिस्तान के प्रति भारत को अपने नीतियों में बदलाव लाने की जरूरत है।

हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग इस नकारात्मकता का कारण जानते हैं और भारत अफगानिस्तान का सच्चा मित्र नहीं है। अच्छा होगा कि भारत इस नकारात्मकता को छोड़ दे और सकारात्मक कदम उठाए ताकि लोग शांति के साथ बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *