शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के नए राष्ट्रपति चुने गए

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के नए राष्ट्रपति चुने गए

संयुक्त अरब अमीरात के वास्तविक शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को शनिवार को फेडरल सुप्रीम काउंसिल द्वारा राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 61 वर्षीय नेता देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात की फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति चुना है। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। परिषद की शनिवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद की अध्यक्षता में अबू धाबी के अल-मुशरिफ पैलेस में हुई बैठक में नया राष्ट्रपति चुना गया।

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया था। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान 2004 से पद पर थे। शेख खलीफा ने अपने पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की जगह ली थी। शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान 1971 में अमीरात के अस्तित्व में आने के बाद से लेकर 2 नवंबर 2004 को अपने निधन तक संयुक्त अरब अमीरात के पहले राष्ट्रपति रहे। बता दें कि 73 वर्षीय शेख खलीफा के सम्मान में संयुक्त अरब अमीरात में 40 दिन के शोक की घोषणा की गई है। वहीं शनिवार को भारत में भी एक दिन का राजकीय शोक रखा गया।

ग़ौरतलब है कि शेख मोहम्मद बिन जायद जनवरी 2005 से संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर के रूप में काम कर चुके हैं। शेख मोहम्मद बिन जायद को संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles