यमन में हूतियों द्वारा आज़ाद हुए अल-मोख़ा शहर पर सऊदी हवाई हमले
सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के पश्चिमी ताइज़ प्रांत में स्थित तटीय शहर अल-मोख़ा के हवाई अड्डे और बंदरगाह पर बमबारी की।
लेबनानी के अल-मयादीन टीवी नेटवर्क ने ख़बर दी है कि, सऊदी लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ताइज़ प्रांत के अल-मोख़ा शहर के हवाई अड्डे और बंदरगाह को निशाना बनाकर हवाई हमले किए।
ग़ौरतलब है कि, यमनी सशस्त्र बलों ने पिछले कुछ दिनों के दौरान बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य के निकट स्थित महत्वपूर्ण तटीय शहर अल-मोख़ा को सऊदी समर्थित लड़ाकों के क़ब्ज़े से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के वरिष्ठ नेता हिज़ाम अल-असद ने कहा कि ‘‘तनाव के बदले तनाव’’ की नीति के तहत यदि सऊदी दुश्मन अल-मोख़ा, जुबाब, मायून या यमन के अन्य क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, हवाई अड्डों या बंदरगाहों को निशाना बनाता है, तो यमन की ओर से उसका जवाबी कार्रवाई के साथ मुकाबला किया जाएगा।
यमनी सशस्त्र बलों ने पिछले दिनों एक तेज़ और अचानक सैन्य अभियान के दौरान बाब-अल-मंदब के रणनीतिक क्षेत्र तक स्थित कई तटीय इलाकों और शहरों को सऊदी समर्थित लड़ाकों के क़ब्ज़े से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है।
अंसारुल्लाह के एक वरिष्ठ नेता ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, यमन के हाल ही में मुक्त कराए गए शहरों के बुनियादी ढांचे पर सऊदी अरब का कोई भी हमला बिना जवाब के नहीं रहेगा और यमन की ओर से उसका जवाबी कार्रवाई के जरिए मुक़ाबला किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी वायुसेना ने पिछले कुछ घंटों के दौरान अल-मोख़ा बंदरगाह के हवाई अड्डे पर हमला किया। यह वही शहर है जिसे एक दिन पहले यमनी सशस्त्र बलों ने सऊदी समर्थित लड़ाकों से मुक्त कराया था।


popular post
यमन में हूतियों द्वारा आज़ाद हुए अल-मोख़ा शहर पर सऊदी हवाई हमले
यमन में हूतियों द्वारा आज़ाद हुए अल-मोख़ा शहर पर सऊदी हवाई हमले सऊदी लड़ाकू विमानों
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा