रूस ने यूक्रेन को चारों ओर से घेरा, अमेरिका ने 3000 सैनिक और भेजे

रूस ने यूक्रेन को चारों ओर से घेरा, अमेरिका ने 3000 सैनिक और भेजे

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा था तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

रूस यूक्रेन तनाव के बीच अमेरिका के आक्रमक रुख के कारण यह विवाद और गहराता जा रहा है। रूस पर यूक्रेन को चारों ओर से घेरने के आरोप लगाते हुए अमेरिका ने नाटो देशों में अपनी सेना की तैनाती और तेज कर दी है। यूक्रेन से लगे नाटो सदस्य देश पोलैंड में अमेरिका ने अपने 3000 सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है। पोलैंड में पहले से ही अमेरिका के 1700 से अधिक सैनिक तैनात हैं।

अमेरिका और नाटो की ओर से लगातार प्रोपेगेंडा किया जा रहा है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है जबकि रूस अपनी ऐसी किसी भी योजना से इंकार करता रहा है। बहरहाल रूस और यूक्रेन के बीच तेजी से बदलते घटनाक्रम और अमेरिका की ओर से जारी बयानबाजी के बीच आज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडन के बीच फोन पर बातचीत होगी।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में तैनात अमेरिका के 3000 सैनिकों को पोलैंड भेजा जा रहा है। यह सैनिक सप्ताह की शुरुआत में पोलैंड पहुंच जाएंगे। हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह सैनिक यूक्रेन और रूस के बीच होने वाले किसी भी युद्ध में भाग नहीं लेंगे। यह सैनिक सिर्फ नाटो देशों की सेना को ट्रेनिंग देंगे और युद्ध की स्थिति से निपटने की तैयारियां कराना इनका मुख्य उद्देश्य होगा।

बता दें कि नाटो के सदस्य देश पोलैंड की सीमा रूस और यूक्रेन दोनों के साथ लगती है। इससे पहले अमेरिका अपने नागरिकों को तत्काल यूक्रेन छोड़ने की सलाह दे चुका है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति किसी भी समय यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने का आदेश दे सकते हैं। अतः सभी अमेरिकी नागरिकों को तत्काल युक्रेन छोड़ देना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के लगभग 80000 सैनिक यूरोप के अलग-अलग देशों में तैनात हैं। नाटो देशों के बीच हुए समझौते के अंतर्गत पूरे यूरोप में अमेरिका के लगभग 80000 सैनिक तैनात हैं। जिनमें से कुछ स्थाई हैं तो कुछ समय समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते जाते हैं रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles