रूस ने तेज़ किया सैन्य अभियान, कीव पर ताबड़तोड़ हमले

रूस ने तेज़ किया सैन्य अभियान, कीव पर ताबड़तोड़ हमले

यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूसी सेना के निशाने पर आ गई है। रूसी सेना ने पश्चिमी यूक्रेन और उसके आसपास के इलाकों पर हमले तेज कर दिए हैं।

रूस ने काला सागर में अपने एक महत्वपूर्ण युद्धपोत के नष्ट होने के बाद कीव के खिलाफ अभियान तेज़ कर दिया है। इस युद्धपोत की तबाही के बाद रूस का गुस्सा भड़क गया है। कहा जा रहा है कि इस युद्धपोत पर यूक्रेन ने तथाकथित मिसाइल हमले किए हैं। रूस ने अपने युद्धपोत के नष्ट होने के बाद यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कीव को मिसाइल हमलों का निशाना बनाने की बात कही थी।

रूस यूक्रेन युद्ध को 52 दिन बीत चुके हैं। रूसी अधिकारियों का कहना है कि हम अब तक इस देश में मौजूद सैन्य स्थलों को निशाना बना रहे थे लेकिन यूक्रेन रूस के दावों का खंडन करते हुए कहता रहा है कि यूक्रेन में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2 सप्ताह पहले कीव के उपनगरों से रूसी सेना के हटने के बाद यूक्रेन ने 900 से अधिक नागरिकों के शव मिलने की सूचना दी थी। जिनमें से अधिकांश को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था।

शनिवार को एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी से धुंए के बादल उठते हुए देखे गए हैं। शहर के मेयर ने हमले की जानकारी देते हुए कहा है कि इस हमले में एक नागरिक की मौत हुई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद कीव से निकल गए लोगों से वापस ना आने की अपील करते हुए मेयर ने कहा है कि हम राजधानी पर और हमलों की आशंका से इनकार नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास अपनी वर्तमान जगह में सुरक्षित रहने का विकल्प है तो आप वहीं रहे।

दूसरी और रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रूसी सेना ने एक बख्तरबंद वाहन संयत्र को निशाना बनाया है। हालांकि रक्षा मंत्रालय के बयान में यह नहीं बताया गया कि यह कारखाना कहां स्थित था लेकिन कहा जा रहा है कि कीव के निकट जिले में इस तरह के कारखाने हैं।

रूसी मंत्रालय ने कहा है कि उसने यह हमले लंबी दूरी तक मार करने वाली सटीक मिसाइलों से किए हैं। रूसी सेना की ओर से कीव पर हमला किए जाने की चेतावनी दिए जाने के बाद यह दूसरा बड़ा हमला था। इससे पहले शुक्रवार को भी यूक्रेन के एक मिसाइल कारखाने को रूसी सेना ने निशाना बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles