वियना वार्ता में ईरान विरोधी माहौल बनाने की रूस ने की निंदा

वियना वार्ता में ईरान विरोधी माहौल बनाने की रूस ने की निंदा

रूसी दूत ने वियना में ईरान के साथ हो रही बातचीत के ख़िलाफ़ माहौल बनाने की आलोचना की है

वियना स्थित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के प्रतिनिधि ने ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता से बने माहौल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वियना वार्ता में रूसी प्रतिनिधि मीख़ाइल उल्यानोव ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि जैसे ही जेसीपीओए समझौते में वापसी की संभावना दिखाई देती है वैसे ही परमाणु समझौते के विरोधी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं और उनकी कोशिश होती है कि वार्ता के अंतिम चरण का माहौल ख़राब हो सके।

रूसी प्रतिनिधि ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महासचिव के साथ अपनी बैठक की जानकारी देते हुए इस बारे में कहा कि आज मैंने परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक रफ़ाइल ग्रौसी से मुलाक़ात कर समझौते से सबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने में आईएईए की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

बता दें कि वियना में परमाणु वार्ता एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। इससे पहले भी ईरान के वार्ताकार अली बाक़िरी कनी ने पहले कहा था कि हफ़्तों की गहन बातचीत के बाद हम पहले से कहीं अधिक समझौते के नज़दीक हैं लेकिन जब तक सारी चीज़ों पर समझौता नहीं हो जाता तब तक यही समझना चाहिए कि किसी किसी एक चीज़ पर भी समझौता नहीं हुआ है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यथार्थवाद, अतिश्योक्ति से बचना और पिछले चार वर्षों के अनुभव पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। यह वार्ता में शामिल अन्य पक्ष के हमारे वार्ताकारों के लिए निर्णय का समय है।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *