कराबाग पर रूस आर्मेनिया और अज़रबैजान की बैठक, संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

कराबाग पर रूस आर्मेनिया और अज़रबैजान की बैठक, संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच संघर्ष का कारण बने नागोर्नो कराबाग़ को लेकर रूस ने अज़रबैजान और आर्मेनिया के साथ त्रिपक्षीय बैठक की है जिसका संयुक्त राष्ट्र ने स्वागत किया है।

कराबाग को लेकर रूस, अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच हुई बैठक का संयुक्त राष्ट्र ने स्वागत करते हुए रूस की भूमिका की सराहना की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नागोर्नो कराबाग़ संघर्ष के निपटारे के लिए अज़रबैजान – आर्मेनिया और रूस के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक को सराहनीय कदम बताते हुए इसका स्वागत किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बयान जारी करते हुए बताया है कि गुटेरेस ने एक संयुक्त बयान में आर्मीनिया अज़रबैजान के बीच निरंतर संपर्क वार्ता को सुविधाजनक बनाने के लिए रूस की सराहना करते हुए इसका स्वागत किया है।

शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन , अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयुफ ने 2021 के अंत तक आर्मेनिया अज़रबैजान सीमा के सीमांकन परिसीमन तंत्र बनाने के लिए रजामंदी जाहिर की है।

इस बयान में आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नवंबर 2020 में हुए युद्ध विराम समझौते जनवरी 2021 में नागोर्नो कराबाग़ में परिवहन बहाल करने के लिए हुए समझौते का जिक्र करते हुए कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव आर्मेनिया-अज़रबैजान के बीच निरंतर संपर्क को उच्चतम स्तर पर ले जाने तथा नवंबर 2020 तथा जनवरी 2021 के त्रिपक्षीय समझौता एवं बयानों को पूरी तरह से लागू करने, इस क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की उनकी प्रतिबद्धताओं का समर्थन करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र की सैद्धांतिक स्थिति को दोहराते हुए कहा कि स्थाई शांति केवल आपसी वार्ता के माध्यम से ही हासिल की जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र सभी संबंधित पक्षों से आपसी मुद्दों को भी बातचीत और वार्ता के माध्यम से हल करने का आग्रह करता है। संयुक्त राष्ट्र हर उस प्रयास का समर्थन करने के लिए तैयार है जिसमें मानवीय एवं शांति सहायता शामिल हो।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *