पुतिन का आदेश, तैयार रहे परमाणु निवारण फोर्स

पुतिन का आदेश, तैयार रहे परमाणु निवारण फोर्स

यूक्रेन युद्ध पर नाटो के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु दस्ते को तैयार रहने का आदेश दिया है।

पुतिन के इस आदेश के बाद एक बार फिर दुनिया भर की चिंताएं और गंभीर हो गई हैं। क्या यूक्रेन रूस युद्ध किसी परमाणु युद्ध का रूप धर सकता है इसे लेकर अटकलें तेज़ हो गयी है। विश्व इतिहास में पिछले कई दशकों से ऐसा नहीं हुआ है जब किसी देश ने खुले तौर पर परमाणु हमले की धमकी दी हो लेकिन यूक्रेन युद्ध में अमेरिका और नाटो तथा उसके पश्चिमी घटकों के रुख का सहारा लेकर पुतिन ऐसा करते नजर आ रहे हैं।

पुतिन ने यूक्रेन पर हमला की घोषणा करते समय सीधे तौर पर हस्तक्षेप करने वाले देशों को धमकी देते हुए कहा था कि यदि उन्होंने रूस की कार्यवाही में दखल देने का प्रयास किया तो नतीजे बहुत गंभीर होंगे। पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा करते समय अपने भाषण में कहा था कि रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों में से एक है। उसके पास बड़े पैमाने पर हथियार हैं। किसी को भी इस बात का संदेह नहीं पालना चाहिए कि वह दखल देंगे और हम चुप बैठेंगे। कोई भी हमारे देश पर हमला करता है तो परिणाम भुगतने होंगे।

राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन यूक्रेन के मुद्दे पर किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को नाटो के 30 देशों के बीच यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई थी। पुतिन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगर किसी भी देश ने हमें निशाना बनाने की कोशिश की तो अंजाम ऐसा होगा जो इतिहास में किसी का भी नहीं हुआ होगा।

यूक्रेन मुद्दे पर पश्चिमी देशों से तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ ग्रासिमोव से मुलाकात की है। चीफ ऑफ जनरल स्टाफ और रक्षा मंत्री से भेंट करते हुए व्लादीमीर पुतिन ने देश की परमाणु निवारण फोर्स को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles