इस्राईल की मदद से क्षेत्र में संकट खड़ा कर शक्तिशाली होना चाहता है मोरक्को

इस्राईल की मदद से क्षेत्र में संकट खड़ा कर शक्तिशाली होना चाहता है मोरक्को अल्जीरिया और मोरक्को का विवाद गहराता ही जा रहा है। अल्जीरिया ने मोरक्को पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इस्राईल की मदद से क्षेत्र में संकट खड़ा कर रहा है।

इस्राईल की सहायता से क्षेत्र में संकट खड़ा करते हुए मोरक्को क्षेत्र में खुद को स्थापित करने एवं शक्तिशाली ताकतवर देश के रूप में उभरने का सपना संजोए हुए है।

टी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार अल्जीरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि मोरक्को अल्जीरिया के खिलाफ साजिशें एवं इस देश को अस्थिर करने के लिए आतंकी संगठनों की मदद से भी आगे बढ़ गया है। वह क्षेत्र को संकट में डालने की साजिश रच रहा है।

अल्जीरिया के विदेश मंत्री रमतान लअमामरा ने कहा कि मोरक्को उस स्तर पर पहुंच गया है कि वह खुद को शक्तिशाली बनाने के लिए इस्राईल से मदद मांग रहा है और इस्राईल पर भरोसा कर रहा है। मोरक्को जो काम कर रहा है वह बेहद खतरनाक और अस्वीकार्य है।

मोरक्को क्षेत्र में अल्जीरिया के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहा है। रमतान ने कहा कि मोरक्को के यह आरोप बेबुनियाद हैं कि अल्जीरिया की विदेश नीति क्षेत्र में तनाव या चिंता पैदा करने वाली है। उसके यह दावे भी बेबुनियाद हैं कि मोरक्को की नीतियां क्षेत्र में स्थिरता एवं शांति के उद्देश्य से हैं।

उन्होंने कहा पश्चिमी सहरा में मोरक्को की ओर से किया गया अतिक्रमण क्षेत्र में उपजने वाले संकट का कारण बन रहा है। मोरक्को की नीतियां हैं जो क्षेत्र में को किसी नए संकट की ओर खींच सकते हैं।

याद रहे कि मोरक्को ने पिछले साल नवंबर में अमेरिका के इशारों पर चलते हुए इस्राईल से अपने संबंधों को सामान्य किया था जिसका देश भर में व्यापक स्तर पर विरोध हुआ था। आम जनता से लेकर राजनीतिक पार्टी एवं धार्मिक हलकों में भी मोरक्को सरकार के इस कदम की जमकर आलोचना हुई थी और भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

मोरक्को सरकार ने देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों की अनदेखी करते हुए इस्राईल के साथ कई राजनीतिक एवं आर्थिक समझौते पर दस्तखत किए थे। मोरक्को सरकार इस्राईल की छवि को चमकाने के लिए भारी पैमाने पर काम कर रही है और इस संबंध में इस्राईल के साथ आर्थिक मोर्चे पर भारी सहयोग जारी है।

अल्जीरिया के विदेश मंत्री के अनुसार मोरक्को आर्थिक क्षेत्र में इस्राईल के साथ सहयोग करते हुए अरमान पाले हुए हैं कि वह क्षेत्र में एक ताक़तवर देश के रूप में उभर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles