इस्राईल को हमारे खिलाफ खतरनाक मुहिम पर उकसा रहा है मोरक्को

इस्राईल को हमारे खिलाफ खतरनाक मुहिम पर उकसा रहा है मोरक्को  अल्जीरिया ने मोरक्को पर अपने खिलाफ षड्यंत्र का आरोप लगाया है।

इस्राईल के विदेश मंत्री हाल ही में मोरक्को की यात्रा पर गए थे जहां उन्होंने अल्जीरिया और ईरान को लेकर कई टिप्पणियां की थी। अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने अपने देश के खिलाफ इस्राईल के विदेश मंत्री की हालिया टिप्पणी पर बयान देते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अल्जीरिया ने कहा है कि मोरक्को इस्राईल को हमारे खिलाफ खतरनाक मुहिम के लिए उकसा रहा है। aa.com.tr की रिपोर्ट के अनुसार आनातोली प्रेस ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने इस्राईल विदेश मंत्री याईर लैपिड के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोरक्को के विदेश मंत्री नासिर बुरीटा इस्राईल को अल्जीरिया के खिलाफ एक खतरनाक मुहिम में खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि लैपिड की टिप्पणियां नासिर द्वारा निर्देशित थी। याद रहे कि हाल ही में मोरक्को की यात्रा पर आए इस्राईल के विदेश मंत्री ने इस यात्रा के अंत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ईरान और अल्जीरिया के बीच गहराते संबंधों पर चिंता व्यक्त की थी।

इस्राईली विदेश मंत्री ने कहा था कि हम क्षेत्र में अल्जीरिया की भूमिका को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध में मोरक्को और हमारी चिंताएं एक सी हैं। हम ईरान और अल्जीरिया की बढ़ती हुई नज़दीकियों एवं अफ्रीकी यूनियन में पर्यवेक्षक के रूप में इस्राईल के प्रवेश के खिलाफ अल्जीरिया की ओर से उठी विरोध की लहर को लेकर चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles