साउथ अफ्रीका बाढ़ से बेहाल, 400 से अधिक की मौत

साउथ अफ्रीका बाढ़ से बेहाल, 400 से अधिक की मौत

दक्षिण अफ्रीका में आई बाढ़ के कारण भारी तबाही मची हुई है। इस बाढ़ को दक्षिण अफ्रीका में अब तक की सबसे घातक आपदा बताया जा रहा है। बाढ़ के कारण 400 से अधिक लोग मारे गए हैं वही 40,000 लोग बेघर हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण पूर्वी तटीय शहर डरबन के कई क्षेत्रों में पानी घुस जाने के कारण भारी तबाही मच हुई है। सड़कें पूरी तरह उखड गई हैं, घर एवं अस्पताल बाढ़ में बह गए हैं, साथ ही बेशुमार लोगों की कोई खबर नहीं है। बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों के बारे में जानकारी देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि अब तक 398 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 27 लोग लापता है, वहीँ 40,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।

बाढ़ के कारण चारों ओर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। घरों में फंसे शवों को निकालने का बचाव कर्मी पूरी क्षमता से लगे हुए हैं हालात इतने कठिन हैं कि पुलिस लेकर सेना और स्वंयसेवक खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। डरबन ज़िले के एक ही परिवार के 10 से अधिक लोग लापता हो गए हैं जिनमें से अभी तक किसी का भी कोई सुराग़ नहीं मिल सका है।

आपातकालीन चिकित्सा सेवा के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि जिले में पहली बार बाढ़ आने के 6 दिन बाद जीवित बच गए लोगों को तलाशने का काम बेहद कठिन है। पहली बाढ़ के 6 दिन बीत जाने के बाद लापता लोगों के जिंदा बचे रहने की उम्मीद हर गुजरते पल के साथ कम होती जा रही है। हालात बेहद कठिन हैं, लोग अपने लापता रिश्तेदारों को ढूंढने के लिए भटक रहे हैं।

सरकार ने इस कठिन स्थिति से निपटने के लिए 68 मिलियन डॉलर के आपातकालीन राहत कोष की घोषणा की है। अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ ने भी 30 मिलियन रैंड देने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles