इंडोनेशिया , जेल में लगी भीषण आग, 40 से अधिक की मौत

इंडोनेशिया , जेल में लगी भीषण आग, 40 से अधिक की मौत जकार्ता के निकट एक जेल में भीषण आग लगने से 41 कैदियों की मौत हो गई है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नजदीक स्थित एक जेल में बुधवार सुबह सवेरे भीषण आग लग गई। इंडोनेशिया के न्याय मंत्रालय के अनुसार इस जेल में लगी भीषण आग के कारण 41 कैदियों की जलकर मौत हो गई है वहीं 39 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार यह आग राजधानी जकार्ता के बाहरी इलाके में स्थित तांगेरांग जेल के सी ब्लॉक में लगी। यह जेल मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधों के लिए विशेष है। जेल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

न्याय विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस जेल के क्षमता 1225 कैदियों की है लेकिन यहां 2,000 से अधिक कैदियों को रखा गया था जिस वक्त जेल में आग लगी उस समय सी ब्लॉक में 122 कैदी मौजूद थे। पुलिसकर्मी एवं सैनिक आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

इंडोनेशिया में जेल में इस तरह के हादसे एवं जेल तोड़कर भागने की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं। जेल क्षमता से अधिक कैदियों को रखना इसका एक कारण है।

इंडोनेशिया में आए दिन अवैध ड्रग्स के मामलों में भारी गिरफ्तारी होती है लेकिन सरकार की ओर से जेल प्रशासन को पर्याप्त धन नहीं मिलता।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार आगजनी की घटना का शिकार हुई 2,000 से अधिक कैदी थे जो क्षमता से कहीं अधिक है।

आग लगने के वक्त जेल के ‘सी’ ब्लॉक में 122 कैदी थे. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों को आग बुझाने के काम में लगाया गया ।

न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और सभी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

popular post

ग़ाज़ा नरसंहार का इनकार करने वाले, होलोकॉस्ट का इनकार करने वालों से भी बदतर हैं: इज़रायली लेखिका

ग़ाज़ा नरसंहार का इनकार करने वाले, होलोकॉस्ट का इनकार करने वालों से भी बदतर हैं:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *