जापान ने 6 रूसी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

जापान ने 6 रूसी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन में मौजूदा स्थिति के बहाने जापानी अधिकारियों ने रूसी और बेलारूसी व्यक्तित्वों के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है और इन दोनों देशों के निर्यात के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रूस को मदद करने के कारण बेलारूस कई व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

रूसी समाचार एजेंसी टास ने इस संबंध में सूचना दी कि  जापानी सरकार ने आज मंगलवार एक बयान में घोषणा की कि जापान ने 57 व्यक्तियों और 6 रूसी कंपनियों की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार जापान की प्रतिबंध सूची में जिन लोगों को शामिल किया गया है उनमें रूसी उप प्रधानमंत्री दिमित्री ग्रिगोरेंको, वायलिन वादक सर्गेई रोल्डुगिन, खेरसॉन क्षेत्र के नागरिक-सैन्य विभाग के उप प्रमुख किरिल स्ट्रोमुसोव और एलेक्सी मोर्दशोव का परिवार शामिल हैं।

दूसरी ओर 45 रूसी सैन्य बलों को भी जापान द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया है। जापान ने पहले भी रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। रूस, बेलारूस, डोनेट्स्क और लुहान्स्क के 800 से अधिक लोगों को लक्षित किया था और 200 से अधिक रूसी और बेलारूसी कंपनियों और संगठनों को ब्लैकलिस्ट किया था। रूस को निर्यात के लिए निषिद्ध वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों की सूची में 300 से अधिक आइटम और सामान शामिल हैं।

एशिया प्रशांत क्षेत्रों में रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को लेकर उस तरह की एकजुटता नहीं है जिस तरह पश्चिम के देशों में है। रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का नतीजा सबसे पहले कंपनियों पर दिखा है। दर्जनों दिग्गज कंपनियों ने रूस से कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। इनमें कार से लेकर ऊर्जा, तकनीक, खेल, डाक और फिल्म से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles