क़ब्ज़े का दावा करने के बावजूद इस्राईली सेना का लेबनान की अली अल-ताहिर पहाड़ी पर हवाई हमला
पिछले गुरुवार को इस्राईली शासन द्वारा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अली अल-ताहिर की पहाड़ियों पर नियंत्रण हासिल करने का दावा किए जाने के बावजूद, समाचार सूत्रों ने इन पहाड़ियों पर इस्राईली हवाई हमले की ख़बर दी है।
अल-जज़ीरा नेटवर्क के संवाददाता ने बताया कि इस्राईली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के अल-मंसूरी कस्बे और अली अल-ताहिर क्षेत्र की पहाड़ियों पर बमबारी की।
अली अल-ताहिर की पहाड़ियों पर यह बमबारी ऐसे समय में हुई है, जब इस्राईली शासन ने पिछले गुरुवार को इन पहाड़ियों पर “ऑपरेशनल नियंत्रण” हासिल करने और वहां मौजूद दो भूमिगत रास्तों में प्रवेश करने का दावा किया था।
लगभग 700 मीटर ऊंची अली अल-ताहिर की पहाड़ियां दक्षिणी लेबनान के महत्वपूर्ण शहर अल-नबातिया से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस्राईली सेना पिछले कई हफ्तों और महीनों से इन पहाड़ियों को लगातार हवाई और तोपखाने के हमलों का निशाना बनाती रही है।
इस्राईली के इस दावे के बावजूद, हिज़्बुल्लाह ने अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
अल-मयादीन नेटवर्क ने भी रिपोर्ट दी है कि क़ब्ज़ाधारी इस्राईली सेना ने आज सुबह से अब तक अल-मंसूरी कस्बे में 17 बार तोड़फोड़ और विस्फोट की कार्रवाई की है। इसके अलावा, मैस अल-जबल और हौला नामक दो कस्बों में भी लेबनानी नागरिकों के घरों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
अल-मयादीन ने यह भी बताया कि मीफ़दून कस्बे के आसपास के इलाकों पर तोपखाने से हमला किया गया तथा कफ़र रुमान के आसपास स्थित अल-नबातिया अल-फ़ौक़ा और तल्ले अल-दब्शे कस्बों पर बमबारी की गई।
इसी संबंध में, इस्राईली रेडियो और टेलीविजन नेटवर्क ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्राईली सेना द्वारा अली अल-ताहिर क्षेत्र में सुरंगों को नष्ट किए जाने के बाद दक्षिणी लेबनान में अपने सैनिकों की संख्या कम करने की योजना बनाई जा रही है।
इस्राईली रेडियो और टेलीविजन ने यह भी कहा कि, इस्राईली सेना दक्षिणी लेबनान में कब्जे वाली सीमा के पास एक नया सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने की संभावना पर विचार कर रही है। इस हिब्रू मीडिया के अनुसार, इस्राईली सेना पीछे हट गई है और अब कब्जे वाले इलाकों की सीमा के करीब, 3 से 4 किलोमीटर की गहराई में तैनात होगी।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कुछ घंटे पहले घोषणा की कि 2 मार्च से 5 सितंबर तक इस्राईली शासन के हमलों के कारण 4,358 लोग मारे गए हैं और 12,359 लोग घायल हुए हैं।


popular post
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान को ‘ख़ूनी बैलेट बॉक्स’ बना दिया: नबीह बेरी लेबनान की संसद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा