ईरान और रूस आपसी व्यापार को 10 अरब डालर तक ले जाएंगेः रईसी

ईरान और रूस आपसी व्यापार को 10 अरब डालर तक ले जाएंगेः रईसी

ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी ने अपनी रूस की यात्रा की उपलब्धियों के बारे में कहा कि इस यात्रा में जिन मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ वह इस्लामी गणतंत्र ईरान की विदेश नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति के अनुरूप थे। जिसका अर्थ है विश्व के विभिन्न देशों विशेषकर ईरान के सहयोगी देशों के साथ अधिक संपर्क स्थापित करना।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि निश्चित रूप से रूस के साथ संबंधों मे विस्तार, दोनो राष्ट्रों के विकास में सहायक सिद्ध होगा। राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि तेहरान और माॅस्को के बीच द्विपक्षीय सहयोग, निश्चित रूप से क्षेत्र और विश्व शांति के लिए लाभदायक होगा।

उन्होंने बताया कि रूस की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस बात पर भी चर्चा हुई कि आपसी लेनदेन में दोनो देश अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं का प्रयोग करेंगे और डाॅलर के वर्चस्व को तोड़ेंगे।

इब्राहीम रईसी ने कहा कि वर्तमान समय में ईरान और रूस के बीच व्यापारिक संपर्क का स्तर स्वीकार्य नहीं है, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि परस्पर व्यापर को हम प्रतिवर्ष 10 अरब डाॅलर तक ले जाएंगे।

ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी ने आशा व्यक्त की है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी तीन घंटे तक चली वार्ता के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान ईरान के वित्तमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री और विदेश मंत्रियों ने माॅस्को में अपने समकक्षों के साथ अलग अलग वार्ताएं कीं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *