अमेरिका में फिलिस्तीन के समर्थन में भारी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे शिक्षण संस्थानों के छात्र

अमेरिका में फिलिस्तीन के समर्थन में भारी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे शिक्षण संस्थानों के छात्र

पिछले कई दिनों से अमेरिका में फिलिस्तीन के समर्थन और इज़रायल के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्र हिस्सा ले रहे हैं और ये लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है लेकिन विरोध प्रदर्शन नहीं रुक रहा है। इन विरोध प्रदर्शनों के चलते इन दिनों अमेरिका में उच्च शिक्षा ठप पड़ी हुई है। इन विरोध प्रदर्शनों से संयुक्त राज्य अमेरिका में भारी उत्तेजना फैल गई है।

ये विरोध प्रदर्शन कल (6 मई) को और तेज हो गया जब खबर आई कि प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी झंडे को आग लगा दी। कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले सेंट्रल पार्क में प्रथम विश्व युद्ध के स्मारक में तोड़फोड़ की और अमेरिकी ध्वज को जला दिया। यह सब तब हुआ जब 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों के एक समूह को न्यूयॉर्क पुलिस ने मेट गाला में जाने से रोक दिया।

बता दें कि मेट गाला एक फैशन इवेंट है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग करते हैं। फैशन प्रेमियों के लिए यह इवेंट किसी त्योहार से कम नहीं है। मेट गाला 2005 से हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है। इस बार यह कार्यक्रम 6 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में शुरू हुआ, जिसे प्रदर्शनकारी रोकना चाहते थे।

अमेरिकी झंडे को जलाने की घटना 107वें इन्फैंट्री मेमोरियल की साइट के पास हुई। प्रदर्शनकारियों ने स्मारक पर काले रंग से ‘गाजा’ लिखा और स्मारक पर फिलिस्तीनी झंडा लगा दिया। पूरी घटना के बाद, न्यूयॉर्क पुलिस आगे बढ़ी और मैडिसन एवेन्यू और ईस्ट 83वीं स्ट्रीट के पास दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इनमें से कई प्रदर्शनकारी हंटर कॉलेज से मेट गाला तक मार्च कर रहे थे। अंततः पुलिस ने उन्हें सेंट्रल पार्क में ईस्ट 79वीं स्ट्रीट पर रोक दिया।

popular post

चुनाव आयोग  ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार किया

चुनाव आयोग  ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार किया चुनाव आयोग ने स्पेशल

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *