क़तर के “रास लफ़ान” गैस प्रतिष्ठान में विस्फोट, कई लोग घायल

क़तर के “रास लफ़ान” गैस प्रतिष्ठान में विस्फोट, कई लोग घायल

समाचार सूत्रों के अनुसार क़तर के “रास लफ़ान” गैस प्रतिष्ठान में विस्फोट हुआ है, जिसकी पुष्टि क़तर के गृह मंत्रालय ने भी की है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार रविवार शाम दोहा में एक विस्फोट की सूचना मिली। क़तर के गृह मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट रास लफ़ान गैस प्रतिष्ठान में हुआ।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि विस्फोट का कारण तकनीकी खराबी (फॉल्ट) था और किसी प्रकार की गैस रिसाव (लीकेज) की घटना दर्ज नहीं की गई है।

रास लफ़ान परिसर दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) उत्पादन केंद्र माना जाता है।

यह परिसर वैश्विक LNG आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन करता है और एशियाई तथा यूरोपीय बाज़ारों की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

क़तर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि रास लफ़ान गैस प्रतिष्ठान में हुए विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है:

“यह घटना रास लफ़ान औद्योगिक क्षेत्र के एक संयंत्र में संचालन के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण हुई। इसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हुआ है जिससे लोगों की सुरक्षा को कोई ख़तरा पैदा हो। संबंधित अधिकारी अभी भी इस घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई में लगे हुए हैं।”

इससे पहले कुछ समाचार स्रोतों ने रास लफ़ान गैस प्रतिष्ठान के एक ईंधन स्टेशन में विस्फोट होने की सूचना दी थी।

popular post

 सऊदी अरब, झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है: यमन

 सऊदी अरब, झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है: यमन ऐसे

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *