ज़ेलेन्स्की का रूस पर कड़ा प्रहार, पुतिन प्रशासन को कहा आतंकी सरकार

ज़ेलेन्स्की का रूस पर कड़ा प्रहार, पुतिन प्रशासन को कहा आतंकी सरकार

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पुतिन सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि हम सब एक आतंकवादी सरकार से निपट रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने देश में चल रहे युद्ध पर अपने नवीनतम बयान में कहा कि पिछले दो दिनों में हमने मानवीय गलियारों के माध्यम से 1 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला है।

उन्होंने कहा कि हालांकि मारियोपोल और वेलेनोवाख़ा पूरी तरह से अवरुद्ध हैं, यद्यपि हमने मानवीय गलियारे को व्यवस्थित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन रूसी सेना ने गोलीबारी से परहेज़ नहीं किया, मैंने ट्रकों के एक कारवान भोजन और पानी के साथ मारियोपोल भेजने का फ़ैसला किया।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि मैं सभी ड्राइवरों बहादुर लोगों को धन्यवाद देता हूं जो इस मिशन के लिए तैयार थे, हालांकि हमलावरों ने उस जगह पर एक टैंक द्वारा हमला किया जिसे मारियोपोल के लिए जीवन का गलियारा माना जाता था। ज़ेलेंस्की के अनुसार उन्हें पता था कि वह क्या उड़ा रहे हैं उसके बावजूद उन्होंने संकोच नहीं किया, वह पूरे शहर को बंधक बना कर दुरुपयोग करते रहे और लगातार बमबारी और गोलीबारी करने का आदेश देते रहे।

उन्होंने डोनेट्स्क में आपातकालीन सेवा के मुख्य कार्यालय की इमारत को ध्वस्त कर दिया है। दुनिया को पता होना चाहिए कि हम सभी एक आतंकवादी देश से निपट रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए हम मारियोपोल को मानवीय सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगे जिसकी लोगों को सख़्त ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि रूसियों ने हमारे संचार संसाधनों को नष्ट कर दिया उन पर रोक लगा दी, लेकिन यूक्रेन की सरकार अपनी जनता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, और हमारी जंग जारी है, और यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि यदि आपके पास मारियोपोल के लोगों से बात करने का अवसर है तो उन्हें लिखें और हिम्मत दें कि यूक्रेन पूरे दिल से उनके साथ है और यातना को रोकने के हर संभव प्रयास जारी रखेगा।

popular post

हिज़्बुल्लाह के हमलों से डरकर 11 हज़ार इज़रायली नागरिकों ने  पलायन के लिए आवेदन दिया 

हिज़्बुल्लाह के हमलों से डरकर 11 हज़ार इज़रायली नागरिकों ने  पलायन के लिए आवेदन दिया 

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *