जेलेंस्की की मांग, यूक्रेन को तत्काल यूरोपीय संघ में सदस्यता दी जाए

जेलेंस्की की मांग, यूक्रेन को तत्काल यूरोपीय संघ में सदस्यता दी जाए

यूक्रेन ने रूस से संघर्ष विराम और तत्काल अपनी सेना को वापस बुलाने की मनाग की है। एएफ़पी ने यूक्रेन द्वारा रूस की सरकार से की गई मांगों की सूचना दी है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यूक्रेन ने रूस से वार्ता में दो गंभीर मांगों पर चर्चा की है।

जेलेंस्की सरकार की ओर से जिन दो गंभीर मांगों का ज़िक्र किया है उनमें से एक यह है कि कीव तत्काल युद्ध विराम का आह्वान करता है और दूसरे यह कि रूस की सेना जल्द से जल्द वापसी करे।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की यूरोपीय संघ में तत्काल सदस्यता का भी आह्वान किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम जिस जगह पर भी होंगे मिलकर हम सब लड़ेंगे और मुझे विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी। उन्होंने यूक्रेन में मौजूद रूस के सैनिकों से व्यंग्यात्मक ढ़ंग से कहा कि वह अपनी जान बचाएं और उनके देश से बाहर निकल जाएं। ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर यूक्रेनी सेना द्वारा जारी किए गए मरने वालों की संख्या का उल्लेख किया जो कम से कम 4500 रूसी सैनिक हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मास्को ने पुष्टि की है कि उसके सैनिक मारे गए हैं और घायल भी हुए हैं लेकिन रूस द्वारा जारी किए गए आंकड़े सच्चाई से बहुत दूर हैं। जेलेंस्की ने आगे कहा कि अगर इस देश के क़ैदी जिनके पास सैन्य अनुभव है रूस के ख़िलाफ़ युद्ध में भाग लेने का इरादा रखते हैं तो यूक्रेनी सरकार उन्हें रिहा कर देगी।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *