यूक्रेन में आने वाले दिन सबसे कठिन होंगे: फ़्रांसीसी राष्ट्रपति

यूक्रेन में आने वाले दिन सबसे कठिन होंगे: फ़्रांसीसी राष्ट्रपति

अल-जज़ीरा के हवाले से जानकारी मिल रही है कि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना करते हुए कहा कि मैं यूक्रेन के लोगों को सलाम करता हूं जो रूस के आक्रमण का विरोध कर रहे हैं।

मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस की आक्रामकता का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने अपनी एकता पर ज़ोर दिया है।उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि रूसी रूबल का मूल्यह्रास हुआ है और रूसी अर्थव्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते पीड़ा का शिकार है।

मैक्रों ने कहा कि फ़्रांसीसी सेना नाटो के प्रयासों को मज़बूत करने के लिए रोमानिया पहुंची है, आने वाले दिन यूक्रेन के लिए सबसे कठिन दिन होंगे, हम उन सभी रूसी नागरिकों के साथ खड़े हैं जो यूक्रेन में चल रहे इस युद्ध के ख़िलाफ़ हैं, साथ ही फ़्रांस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हम अपने देश में यूक्रेन से आए हुए शरणार्थियों के आगमन का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने फ़ैसला किया है कि मुझ से जितना संभव हो सकेगा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संपर्क में रहूंगा और युद्ध को रोकने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश जारी रखूंगा। फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यह भी कहा कि यूक्रेन पर रूस द्वारा आक्रमण करने के बाद यूरोप ने नए युग में क़दम रखा है।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *