यूक्रेन नाम का देश अगले दो साल तक दुनिया के नक़्शे में नहीं होगा

यूक्रेन नाम का देश अगले दो साल तक दुनिया के नक़्शे में नहीं होगा

रूस ने यूक्रेन को कड़ी धमकी देते हुए कहा है कि शायद अगले दो साल में दुनिया के नक़्शे में यूक्रेन नाम का कोई देश नहीं होगी.

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख एवं देश के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति पड़ पर रह चुके मेदवेदेव ने टेलीग्राम में अपनी एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने एक संदेश पढ़ा था कि यूक्रेन विदेशों से प्राकृतिक गैस खरीदने और अगले दो साल में भुगतान करने का इरादा बना रहा है, अगर ऐसा नहीं होता है तो यूक्रेन सर्दियों में जम जाएगा.

YJC की रिपोर्ट के अनुसार मेदवेदेव ने सवाल करते हुए कहा कि “किसने कहा कि यूक्रेन अगले दो साल के लिए दुनिया के नक्शे पर मौजूद होगा.? अमेरिकियों को इसकी परवाह भी नहीं है. उन्होंने रूस विरोधी परियोजनाओं में इतना निवेश किया है कि उन्हें बाकी किसी चीज़ की परवाह भी नहीं है.

बता दें कि इस से पहले मेदवेदेव ने अल जज़ीरा को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइल देकर रूस की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है. अगर रूस को निशाना बनाया जाता है तो रूस के पास कीव के निर्णय लेने वाले सेंटर्स को निशाना बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.

कीव को अमेरिका की ओर से आधुनिक हथियार दिए जाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन भी कह चुके हियँ ऐसे हथियारों के भंडार को निशाना बनाना रूस के लिए बिल्कुल भी कठिन नहीं है हम सेकंड के कुछ हिस्से में ही इन्हे नष्ट कर सकते है.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *