रूसी लड़ाकू विमानों ने स्वीडिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया

रूसी लड़ाकू विमानों ने स्वीडिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया

रूस टुडे के हवाले से मेहर न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि स्वीडिश सशस्त्र बलों ने बुधवार को एलान किया कि चार रूसी लड़ाकू विमानों ने बाल्टिक सागर में गोटलैंड द्वीप के पूर्व में स्वीडिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

स्वीडिश वायु सेना के कमांडर कार्ल जोहान एडस्ट्रॉम ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम इस घटना को बहुत गंभीरता से लेंगे, स्वीडिश वायु सेना ने ग्रिपेन फ़ाइटर जेट की मदद से उनके लड़ाकू विमानों को रोक दिया है। यह ख़बर ऐसे समय आई है जब रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कुछ दिनों पहले फिनलैंड और स्वीडन को चेतावनी दी थी कि नाटो में उनके प्रवेश से मास्को द्वारा सैन्य और राजनीतिक प्रतिक्रिया आएगी।

पिछले गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के समर्थन के लिए डोनेट्स्क और लुहान्स्क गणराज्यों के आधिकारिक अनुरोध के बाद दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में डोनबास में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की।

राष्ट्रपति पुतिन ने ज़ोर देते हुए कहा कि रूस का यूक्रेन की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने का कोई इरादा नहीं है, उन्होंने अपनी मंशा को समझाते हुए कहा कि रूस का लक्ष्य उन लोगों की रक्षा करना है जिनका 8 साल तक कीव शासन द्वारा शोषण और नरसंहार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles