यूक्रेन भेजे गए पश्चिमी जगत के हथियारों को ज़ब्त करेगा रूस

यूक्रेन भेजे गए पश्चिमी जगत के हथियारों को ज़ब्त करेगा रूस

रूस ने यूक्रेन को भेजे गए पश्चिमी देशों के हथियारों को ज़ब्त करने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन भेजे गए हथियारों को बड़ी मात्रा में ज़ब्त करने की सूचना दी है। रूस से तनाव के दौर में पिछले कुछ महीनों में ही पश्चिमी देशों ने यह हथियार यूक्रेन भेजे थे।

रिपोर्ट के अनुसार रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशिंकोव ने कहा कि इस दौरान नाटो और पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को दिए गए काफ़ी सारे हथियारों पर क़ब्ज़ा कर लिया है। इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने कीव के बाहरी इलाक़े में हवाई अड्डे पर क़ब्ज़ा करने की जानकारी दी जबकि यूक्रेन की राजधानी में पश्चिम की तरफ़ से घेराबंदी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना से देश की कठपुतली सरकार से सत्ता ज़ब्त करने का आह्वान किया है। गुरुवार की सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक तौर पर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान का आदेश जारी किया था जिसके बाद से ही रूस ने पिछले दो दिनों में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया है।

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि अमेरिका और पश्चिम के कई देशों समेत संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी रूस का विरोध किया और कई सारे प्रतिबंध भी लगाए लेकिन रूस ने इन सबके बावजूद अपने इरादों को नहीं बदला और यूक्रेन पर हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles