यूक्रेन के सुखोई-27 लड़ाकू विमान को रूस ने मार गिराया

यूक्रेन के सुखोई-27 लड़ाकू विमान को रूस ने मार गिराया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को घोषणा की कि उसके हवाई रक्षा ने लुहान्स्क क्षेत्र के ऊपर एक यूक्रेनी सुखोई -27 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सटीक-निर्देशित मिसाइलों ने बोबास्नाया क्षेत्र में 31 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों और हथियार डिपो को निशाना बनाया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार सात यूक्रेनी ड्रोन को खार्किव, डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों में भी मार गिराया गया था। इस बीच रूस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की उसकी कोई योजना नहीं है।

रूस के उप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अलेक्सी जैतसेव ने कहा कि हमने विशेष सैन्य अभियानों में परमाणु हथियारों के संभावित उपयोग के बारे में यूक्रेन द्वारा लगाए गए आरोपों का बार-बार खंडन किया है। रूसी राजनयिक ने कहा कि रूस इस सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है कि परमाणु युद्ध जीत नहीं है और इसे छेड़ा नहीं जाना चाहिए।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि पश्चिम देश खुले तौर पर कीव से रूस पर हमला करने का आह्वान कर रहे हैं, जिसमें नाटो देशों से प्राप्त हथियारों का इस्तेमाल भी शामिल है। साथ ही कहा कि मैं आपको हमारे धैर्य की और परीक्षा नहीं लेने की सलाह देती हूं।  इसके साथ ही जखारोवा ने यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की को पश्चिम की कठपुतली के रूप में बताया है जिसका इस्तेमाल अमेरिका द्वारा रूस को धमकी देने के लिए किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles