रूसी विजय दिवस पर बोले पुतिन 1945 की तरह फिर जीत हमारी होगी

रूसी विजय दिवस पर बोले पुतिन 1945  की तरह फिर जीत हमारी होगी

मॉस्को में आज एक विशाल सैन्य परेड के साथ आधिकारिक तौर पर नाजी जर्मनी पर जीत का जश्न मनाया जाएगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत के वर्षगांठ समारोह का नेतृत्व करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 77 वीं वर्षगांठ पर पूर्व सोवियत देशों को बधाई दी और कहा कि1945  की तरह ही हमारी जीत होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमारे सैनिक अपने पूर्वजों की तरह अपनी मातृभूमि को नाजी से मुक्त करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। आज नाज़ीवाद के पुनर्जन्म को रोकना हमारा सामान्य कर्तव्य है जिससे विभिन्न देशों के लोगों को बहुत पीड़ा हुई। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि नई पीढ़ियां अपने पिता और दादा की स्मृति के योग्य हो सकती हैं।

पुतिन ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से आज नाज़ीवाद एक बार फिर अपना सिर उठा रहा है। हमारा कर्तव्य उन लोगों के वैचारिक उत्तराधिकारियों को रोकना है जो द्वितीय विश्व युद्ध में हार गए थे। उन्होंने ये भी कहा कि वे यूक्रेन के सभी निवासियों के शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण भविष्य की कामना करते हैं। मॉस्को में सोमवार यानी आज एक विशाल सैन्य परेड के साथ आधिकारिक तौर पर नाजी जर्मनी पर जीत का जश्न मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत के वर्षगांठ समारोह का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की घोषणा की थी और ये युद्ध अभी भी जारी है। य़ूक्रेन का दावा है कि इस युद्ध में उसके कई सारे नागरिक मारे गए हैं। वहीं दुनिया के कई देश रूस के खिलाफ हो गए हैं और रूस पर कई सारे प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles