रूस के खिलाफ प्रोपैगंडा वॉर में उड़ा दिए एक अरब डॉलर

रूस के खिलाफ प्रोपैगंडा वॉर में उड़ा दिए एक अरब डॉलर

यूक्रेन के खिलाफ 24 फरवरी शुरू हुए रूस के सैन्य अभियान के बाद से अब तक पश्चिमी जगत और यूक्रेन ने रूस के खिलाफ प्रोपेगेंडा वॉर में 1 अरब डॉलर से अधिक की रकम उड़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी जगत ने 24 फरवरी से अब तक रूस के खिलाफ कम से कम ५,4 मिलियन फेक न्यूज़ और गलत जानकारी शेयर की है। रूस की अधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार 24 फरवरी से 12 अप्रैल तक रूस के खिलाफ प्रोपैगंडा वॉर में खर्च की गई रकम की अनुमानित लागत 1अरब डॉलर है । दूसरे शब्दों में कहें तो उसके खिलाफ फेक न्यूज़ फ़ैलाने के लिए पश्चिमी देशों ने प्रतिदिन 21 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

रूस के सिक्योर इंटरनेट ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार रूस के अधिकारियों ने किसी विशेष देश की ओर कोई संकेत नहीं किया है लेकिन मॉस्को बार-बार पश्चिमी जगत एवं पश्चिमी देशों के अधिकारियों को रूस के खिलाफ फेक न्यूज़ फैलाने का दोषी बताता रहा है। कुछ पश्चिमी देशों ने रूस यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से ही अपना मीडिया बजट बेतहाशा बढ़ा दिया है ताकि रूस यूक्रेन से संबंधित अखबारों पर खास काम किया जा सके। ब्रिटेन ने भी अपनी अधिकारिक न्यूज़ एजेंसी बीबीसी के बजट को काफी हद तक बढ़ा दिया है ताकि इस संकट से संबंधित खबरों को कवर किया जा सके।

सिक्योर इंटरनेट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष ने हाल ही में यूक्रेन के बूचा शहर के बारे में बात करते हुए कहा कि अकेले बूचा शहर की फेक न्यूज़ को दुनियाभर में वायरल करने के लिए पश्चिमी देशों ने 46 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं और यह प्रोपेगेंडा वॉर अब भी जारी है। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक सोशल मीडिया एवं अन्य स्रोतों पर 5 4 मिलियन फेक न्यूज़ की पहचान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles