जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी (PM Modi) को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शानदार नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया। साथी उन्होंने मोदी के शानदार नेतृत्व की भी सराहना भी की

आपदा प्रतिरोधक आधारभूत ढांचा पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आइसीडीआरआइ) को संबोधित करते हुए जॉनसन ने इसकी मेजबानी करने को लेकर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। यह सम्मेलन डिजिटिल माध्यम से आयोजित किया गया है। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन ने कहा, “मैं अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी की जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शानदार नेतृत्व करने को लेकर सराहना करता हूं। यूके को अपने सह-अध्यक्ष होने पर गर्व है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि इस तरह के गठबंधन का लक्ष्य ना केवल एक-दूसरे से सीखना है बल्कि उन छोटे द्वीपीय राष्ट्रों को मदद भी पहुंचाना है, जो जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे पास एक साझा दृष्टिकोण है और मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ इसके सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं। जॉनसन के अप्रैल के अंत में भारत आने की संभावना है।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *