फ्रांसिसी नागरिकों और कंपनियों को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने का आदेश

पाकिस्तान (Pakistan)में फ्रांस विरोधी प्रदर्शन बहुत ज़ोरों से चल रहे हैं जिसके मद्देनज़र फ़्रांसिसी सरकार ने अपने दूतावास के सभी फ्रांसिसी नागरिको को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दे दिया है।

रॉयटर्स के अनुसार पाकिस्तान में रह रहे फ्रांस के लोगों व कंपनियों को यह सलाह दी गई है कि उन्हें अस्थायी तौर पर वहां से निकल जाना चाहिए।

पाकिस्तान में फ्रांस विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस (France) सरकार ने अपने नागरिकों और कंपनियों को सलाह दी है कि वो जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ दे क्योंकि पाकिस्तान में फ्रांसिसी हित पर गंभीर खतरा है।

फ्रांसीसी दूतावास ने एक ईमेल के जरिए बताया है कि उनके ऊपर गंभीर खतरा मंडरा रहा है इसलिए पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में रहने वाला फ्रांसीसी नागरिक तुरंत ही दूसरे देश रवाना हो जाए।

बता दें कि पाकिस्तान के कई शहरों में इन दिनों पाकिस्तानी लोग फ्रांस से राजनयिक संबंध तोड़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी राजनयिक सूत्रों की ओर से गुरुवार को दी गई थी।

ग़ौरतलब है कि तहरीक-ए-लब्बैक ने फ्रांसीसी राजदूत को देश से निकालने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कुछ दिनों पहले फ्रांस की पत्रिका ‘चार्ली हेब्दो’ में प्रकाशित किए गए मोहम्मद साहब के विवादित कार्टून के कारण पूरी दुनिया के मुअलमानों के अंदर गुस्सा है इसी वजह से पाकिस्तान में वहां की आवाम पाकिस्तान से फ्रांस से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रही है

 

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *