एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद ऐसा होगा लंदन, कार्यक्रम तैयार

एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद ऐसा होगा लंदन, कार्यक्रम तैयार अमेरिकी मीडिया समूह पॉलिटिको ने एक दस्तावेज लीक किया है।

एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन विशेषकर लंदन में क्या कार्यक्रम होगा उसका कार्यक्रम अभी से तैयार कर लिया गया है।

पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार लीक हुए दस्तावेजों में एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कुछ घंटों और फिर अगले कुछ दिनों जो विशाल कार्यक्रम होगा उसका प्रोग्राम बना लिया गया है।

एलिजाबेथ के निधन के बाद होने वाले विशेष कार्यक्रम को “ऑपरेशन लंदन ब्रिज कोड” नाम दिया गया है। उनके निधन वाले दिन को आधिकारिक रूप से डी-डे के रूप में जाना जाएगा।

ब्रिटिश महारानी को उनकी मृत्यु के 10 दिन बाद दफनाया जाएगा। उनके बेटे और वारिस प्रिंस चार्ल्स महारानी के शव को दफन करने से पहले पूरे देश के दौरे पर जाएंगे।

महारानी के ताबूत को 3 दिन तक संसद के सदनों में रखा जाएगा। ब्रिटिश अधिकारियों का अनुमान है कि महारानी की मौत की खबर सुनकर लाखों लोग लंदन में जमा हो जाएंगे। इससे ग्रिडलॉक एवं पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिस से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है।

लीक हुए दस्तावेजों के अनुसार महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इससे अभूतपूर्व भीड़ और अराजकता से निपटने के लिए विशाल सुरक्षा अभियान की योजना बनाई गई है।

कहा जा रहा है कि लंदन में इतनी भीड़ हो सकती है जिसे संभालना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि हजारों की संख्या में लोग लंदन पहुंचेंगे वहीँ महारानी की मौत के बाद यूके के नए किंग चार्ल्स 4 देशों का दौरा करेंगे।

हालांकि बकिंघम पैलेस में इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने ना तो इस बारे में कोई जानकारी दी है और ना ही लीक हुए दस्तावेजों को लेकर कुछ कहा है।

याद रहे कि इससे पहले 2017 में द गार्जियन ने भी ऑपरेशन लंदन ब्रिज के बारे में एक लेख प्रकाशित करते हुए विस्तार पूर्वक खुलासा किया था इस लेख में कहा गया था कि सेंट जेम्स पैलेस में नए राजा की ताजपोशी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles