यूरोप रूस के आगे हुआ बेबस, प्रतिबंधों से नहीं रोक सकता रास्ता

यूरोप रूस के आगे हुआ बेबस, प्रतिबंधों से नहीं रोक सकता रास्ता रूस और पश्चिमी जगत के बीच यूक्रेन को लेकर तनाव गहराता जा रहा है।

यूरोप रूस के आगे खुद को बेबस महसूस कर रहा है। रूस के मामले में यूरोपीय यूनियन से जुड़े देशों में लाचारी का भाव खुलकर सामने आने लगा है। इन देशों का मानना है कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया तो यूरोपीय यूनियन के लिए भी इसके गंभीर आर्थिक परिणाम सामने आएंगे और उसको रोकने के लिए यूरोपीय यूनियन को कोई उपाय नहीं सूझ रहा है।

रूस के विरुद्ध कड़े तेवर दिखाते हुए हालांकि यूरोपीय यूनियन ने धमकी तो दी है कि वह मास्को के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू करेंगे लेकिन खुद यूरोपीय यूनियन का आकलन है कि रूस के खिलाफ लगाए गए उसके प्रतिबंध अभी तक बहुत कारगर नहीं हुए हैं और रूस उन प्रतिबंधों को आसानी से सामना कर रहा है।

यूरोपीय यूनियन को चिंता इसलिए भी है कि रूस पर उसके नए प्रतिबंध प्रभावी नहीं होंगे। विशेषकर यह देखते हुए भी कि चीन मजबूती से रूस के साथ खड़ा हुआ है। यूरोपीय संघ ने धमकी दी है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है तो उसे अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सिस्टम स्विफ्ट से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि अगर यूरोपीय यूनियन ऐसा कदम उठाता भी है तो रूस की अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि वह पहले ही भुगतान की नई प्रणाली कायम करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम शुरू कर चुका है।

2014 में रूस ने क्रीमिया प्रायद्वीप को यूक्रेन से अलग करते हुए अपने में विलय कर लिया था। तब से यूरोपीय यूनियन ने उसके खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। यूरोपीय यूनियन अपने तमाम प्रयासों के बावजूद भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नियंत्रित करने में असफल रहा है। विश्लेषकों के अनुसार रूस यूरोपीय यूनियन के नए प्रतिबंधों को भी आसानी से झेल जाएगा जैसे उसने 2014 में इन प्रतिबंधों का सामना किया है और उस पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है।

विश्लेषकों का तो यह भी कहना है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद पश्चिमी देशों ने रूस को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का हिस्सा ना बना कर बहुत बड़ी गलती की थी जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है। शीत युद्ध में जीत हासिल करने का दावा करने वाले पश्चिमी देशों ने रूस के मकसद को समझने में गलती की है। रूस में पश्चिमी जगत के विरोधी भावनाएं भड़की हुई हैं और पुतिन उसी का फायदा उठा रहे हैं।

नाटो के प्रसार को भी रूस अपने लिए खतरा समझता है। उसका मानना है कि यूक्रेन के माध्यम से पश्चिमी देश रूस को हानि पहुंचाना चाहते हैं। यूक्रेन सेना को पश्चिमी देशों ने बेहद शक्तिशाली बना दिया है। यूक्रेन रूस से सैन्य टकराव लेने में सक्षम है लेकिन विश्लेषकों का यह भी अनुमान है कि अगर पश्चिमी देशों से रूस का टकराव बढ़ता है तो रूस में पुतिन की लोकप्रियता और बढ़ेगी। अतः पश्चिमी जगत को ऐसे किसी भी टकराव से बचना होगा। उन्हें इंतजार करना होगा उस समय का जब पुतिन घरेलू मोर्चे पर घिर जाएं और घरेलू समस्याएं उन पर भारी पड़ने लगे।

popular post

लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना

लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इज़रायली ड्रोन के गिरने की घटना लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *