अल्जीरिया मोरक्को में विवाद गहराया , एयरस्पेस बंद किया

अल्जीरिया मोरक्को में विवाद गहराया , एयरस्पेस बंद किया अल्जीरिया और मोरक्को के बीच बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच अल्जीरिया ने मोरक्को के लिए अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है।

अल्जीरिया और मोरक्को के बीच तनाव बढ़ने के बाद अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने निर्णय लेते हुए अपने हवाई क्षेत्र को मोरक्को के सभी नागरिक एवं सैन्य विमानों के लिए बंद कर दिया है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने बुधवार को उच्च सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई थी। कहा जा रहा है कि अल्जीरिया ने सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद यह निर्णय लिया है।

सिन्हुआ ने आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए बताया है कि अल्जीरिया की उच्च सुरक्षा परिषद ने अल्जीरिया के हवाई क्षेत्र को मोरक्को के सभी नागरिक एवं सैन्य विमानों के साथ-साथ मोरक्को में पंजीकृत लोगों के लिए भी अपनी हवाई सीमा को बंद कर दिया है।

याद रहे कि अगस्त महीने में अल्जीरिया ने मोरक्को के साथ अपने सभी राजनीतिक संबंधों को खत्म कर दिया था। मोरक्को ने अल्जीरिया की ओर से राजनीति संबंध तोड़ने के निर्णय को पूरी तरह से अनुचित बताते हुए इस पर खेद जताया था।

याद रहे कि इस्राईल अल्जीरिया के बीच मतभेद गहराने के बाद से ही अल्जीरिया के इस्राईल के मित्र समझे जाने वाले क्षेत्रीय देशों से मतभेद गहरा रहे हैं।

इस से पहले अल्जीरिया के प्रधानमंत्री अब्दुल अज़ीज़ जेराद ने अल्जीरिया को इस्राईल की ओर से मौजूद खतरे से सचेत करते हुए इस्राईल और मोरक्को के बीच संबंधों की शुरुआत पर कहा था कि इस्राईल हमारी सरहदों तक आ गया है।

उन्होंने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा था कि आज इस्राईल हमारी सरहदों तक आ गया है ज़रूरत है कि हम एकजुट रहें।

आज अफ्रीका और हमारी सरहदों अशांत हैं। इस्राईल हमारी सरहदों तक पहुंचने के लिए बेचैन है। हमें आँतरिक मतभेदों को भूलना होगा और देश में शांति एवं स्थायित्व के लिए प्रयास करना होंगे।

क्षेत्र को अशांत करने के बहुत से बहाने दुश्मन के पास मौजूद हैं मोरक्को और अफ्रीका में बहुत से खतरे हैं। इस्राईल हमारी सरहदों पर है, अल्जीरिया को निशाना बनाया जा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles