यूक्रेन-रूस युद्ध पर बोले दलाई लामा, अहिंसा ही शांति का एकमात्र रास्ता

यूक्रेन-रूस युद्ध पर बोले दलाई लामा, अहिंसा ही शांति का एकमात्र रास्ता

दलाई लामा ने कहा कि समस्याओं और असहमति को हल करने का सबसे असान तरीका बातचीत ही है. असल शांति आपसी समझ और एक-दूसरे के कुशलक्षेम के सम्मान से ही प्राप्त होती है.

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को यूक्रेन संकट पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बातचीत के जरिए ही तमाम समस्याओं और असहमति का सबसे सही समाधान निकाला जा सकता है. शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले दलाई लामा ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में कहा कि आज के दौर में युद्ध एक पुराना तरीका हो गया है और अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है.

दलाई लामा ने एक बयान में कहा कि मैं, यूक्रेन में संघर्ष को लेकर बहुत ही दुखी हूं. हमारी दुनिया एक-दूसरे पर इतनी निर्भर हो गई है कि दो देशों के बीच हुए युद्ध और हिंसा का असर यकीनन अन्य देशो ज़रूर होगा.

उन्होंने कहा कि युद्ध अब एक पुराना तरीका हो गया है और अहिंसा ही शान्ति का एकमात्र रास्ता है. हमें चाहिए कि हम अन्य मनुष्य को अपना भाई-बहन माने और हमें पूरी मानवता के एक होने का विचार विकसित करना चाहिए. इस तरह हम अधिक शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण कर सकते हैं .

दलाई लामा ने कहा कि समस्याओं और असहमति को हल करने का सबसे उचित तरीका बातचीत ही है.असल शांति आपसी समझ और एक-दूसरे के कुशलक्षेम के सम्मान से ही आती है. यूक्रेन में जल्द शांति के बहाल होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए. वह 20वीं सदी थी जो युद्ध और रक्तपात की सदी थी. अब 21वीं सदी संवाद और भाई चारे की सदी होनी चाहिए.

बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज पांचवां द‍िन है. रूस के घातक हमलो से यूक्रेन की राजधानी कीव में जूझ रहे लोगों के ल‍िए राहतभरी खबर है. क्‍योंकि प्रशासन ने यहां लगा वीकेंड कर्फ्यू को हटा द‍िया है. यहां सभी छात्रों से कहा गया है कि वे रेल के ज़रिए अपना आगे का सफर करें।

यूक्रेन रेलवे में फंसे छात्रों को निकालने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चल रही है. भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है. इस ऑपरेशन में अब तक 1100 से ज्यादा छात्र यूक्रेन से भारत पहुँचु चुके हैं. यूक्रेन से पहले ही भारत सरकार द्वारा बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों को निकाला जा चुका है. यूक्रेन में अब भी फंसे बाकी के भारतीय छात्रों को निकालने काम जारी है

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *